NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / प्रकाश जावडेकर ने अरविंद केजरीवाल को बताया आतंकवादी, कहा- इसके लिए बहुत सारे सबूत
    राजनीति

    प्रकाश जावडेकर ने अरविंद केजरीवाल को बताया आतंकवादी, कहा- इसके लिए बहुत सारे सबूत

    प्रकाश जावडेकर ने अरविंद केजरीवाल को बताया आतंकवादी, कहा- इसके लिए बहुत सारे सबूत
    लेखन भारत शर्मा
    Feb 03, 2020, 08:29 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रकाश जावडेकर ने अरविंद केजरीवाल को बताया आतंकवादी, कहा- इसके लिए बहुत सारे सबूत

    दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर पहुंच चुका है। नेता एक-दूसरे पर जुबानी हमले करते हुए खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में मोदी सरकार में मंत्री और दिल्ली चुनाव में भाजपा के प्रभारी प्रकाश जावडेकर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी करार दे दिया। इसको लेकर सियासत में गर्माहट आ गई है। जावडेकर के इस बयान पर अब आम आदमी पार्टी (APP) के नेताओं ने नाराजगी जताई है।

    आप ने ही दिए आतंकवादी होने के सबूत- जावडेकर

    जावडेकर ने वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ कहा कि चुनावी समर में केजरीवाल जनता के सामने मासूम चेहरा बनाकर लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या वे आतंकवादी हैं। उन्होंने कहा, "आप (केजरीवाल) आतंकवादी हो और इसके लिए बहुत सारे सबूत हैं। आपने (केजरीवाल ने) खुद कहा है कि आप अराजकतावादी हैं। आतंकवादी और अराजकतावादी में ज्यादा अंतर नहीं होता है।"

    खालिस्तानी कमांडर गुरिंदर सिंह के घर रुकने का उठाया मुद्दा

    जावडेकर ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल के खालिस्तानी कमांडर गुरिंदर सिंह के घर रात गुजारने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि वह एक आतंकवादी का घर है। इसके बाद भी वह उसके घर में रुकते हैं। ऐसे में उनके आतंकवादी होने के संबंध में कई सबूत मिले हैं। इसके बाद भी वह जनता के सामने जाकर पूछ रहे हैं कि क्या वह आतंकवादी हैं, यह समझ से परे हैं।

    शाहीन बाग और JNU के विरोध प्रदर्शन का मामला उठाया

    जावडेकर ने यह भी कहा कि केजरीवाल नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर शाहीन बाग में किए जा रहे प्रदर्शन का भी समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां खुलेआम 'असम को आज़ादी', 'जिन्ना वाल आज़ादी' के नारे लगाए जा रहे थे। इन नारों का समर्थन करना भी आतंकवाद है। वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में भी विरोधियों के साथ खड़े थे, जहां भारत विरोधी नारे लगाए गए थे और उन्होंने दोषियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं दी।

    भाजपा सांसद प्रवेश कुमार ने केजरीवाल को कहा था आतंकवादी

    जावडेकर से पहले गत बुधवार को भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने उन्हें आतंकवादी कहा था। वर्मा ने मादीपुर में आयोजित एक जनसभा में कहा था, "केजरीवाल जैसे नटवरलाल...केजरीवाल जैसे आतंकवादी देश में छुपे बैठे हैं। हमें तो सोचने पर मजबूर होना पड़ता है। हम कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों से लड़ें या फिर केजरीवाल जैसे आतंकवादियों से इस देश में लड़ें।" इस पर आप ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।

    प्रवेश द्वारा आतंकवादी कहे जाने पर केजरीवाल की यह थी प्रतिक्रिया

    केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों पर यह छोड़ते हुए कि वे उन्हें 'अपना बेटा मानते हैं या आतंकवादी' कहा था, "अगर आपको लगता है कि मैं आपका बेटा हूं तो झाड़ू पर वोट देना, अगर आतंकवादी समझते हो तो कमल पर बटन दबाना।"

    केजरीवाल आतंकवादी है तो गिरफ्तार करे मोदी सरकार- संजय सिंह

    जावडेकर की ओर से केजरीवाल को आतंकवादी कहे जाने के बाद AAP के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि केजरीवाल आतंकवादी हैं तो मोदी सरकार उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए। उन्होंने आगे कहा कि देश की राजधानी में ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की मौजूदगी में एक केंद्रीय मंत्री को ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने की अनुमति कैसे दी जा सकती है। यह बड़ा सोचनीय विषय है।

    दिल्ली में 8 फरवरी को है मतदान

    बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 70 सीटों वाली इस विधानसभा के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किये जाएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी

    दिल्ली

    केरल में कोरोना वायरस का तीसरा मामला, वुहान से लौटे छात्र के टेस्ट निकले पॉजीटिव चीन समाचार
    दिल्ली: जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर देर रात फिर फायरिंग, चुनाव आयोग ने DCP को हटाया नागरिकता कानून
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: सबसे अधिक दागी उम्मीदवार AAP से, आधे से अधिक पर हैं आपराधिक मामले आम आदमी पार्टी समाचार
    रेप के दोषी ने तिहाड़ जेल में लगाई फांसी, दो दिन बाद मौत दिल्ली पुलिस

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी किया 'संकल्प पत्र', जानिये क्या रहे बड़े वादे दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर बैन, इतने घंटे नहीं कर पाएंगे प्रचार दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: प्रदूषण के मुद्दे पर क्या कह रही हैं तीनों पार्टियां? दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: 164 करोड़पतियों ने भरा नामांकन; ये है सबसे युवा उम्मीदवार दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    ऑटो पर लिखवाया 'आई लव केजरीवाल' तो कटा 10 हजार का चालान, कोर्ट पहुंचा मामला दिल्ली पुलिस
    भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का विवादित बयान, कहा- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी करेंगे बहन-बेटियों का रेप दिल्ली
    आमना-सामना: रैली में अमित शाह के आरोप, ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल के पॉइंट-टू-पॉइंट जवाब ट्विटर
    दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे भाजपा के सुनील यादव, तजिंदर बग्गा को भी मिला टिकट दिल्ली

    जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी

    असम को भारत से अलग करने का विवादित बयान देने वाला JNU छात्र शरजील इमाम गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    कौन हैं असम को भारत से अलग करने की बात कहने वाले शरजील इमाम? दिल्ली पुलिस
    केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की JNU और जामिया के छात्रों को धमकी, बोले- इलाज कर देंगे पश्चिम बंगाल
    सर्वर रूम तोड़फोड़ मामले में RTI के जवाब से उठे JNU प्रशासन के दावों पर सवाल ABVP

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023