NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह पर कार्रवाई, रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाया गया
    राजनीति

    गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह पर कार्रवाई, रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाया गया

    गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह पर कार्रवाई, रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाया गया
    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 28, 2019, 11:56 am 1 मिनट में पढ़ें
    गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह पर कार्रवाई, रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाया गया

    बम धमाकों की आरोपी और भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताया था। उनके इस बयान की भारतीय जनता पार्टी ने आलोचना की है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "संसद में दिया गया प्रज्ञा सिंह का बयान निंदनीय है। भाजपा कभी ऐसी विचारधारा और बयान का समर्थन नहीं करती।" साथ ही उन्होंने प्रज्ञा सिंह को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाह समिति से हटाने का भी ऐलान किया है।

    संसदीय बैठकों में भाग नहीं लेंगी प्रज्ञा सिंह- नड्डा

    नड्डा ने कहा कि प्रज्ञा सिंह इस संसदीय सत्र में पार्टी की संसदीय बैठकों में भाग नहीं लेंगी। प्रज्ञा को हाल ही में रक्षा से संबंधित विषयों पर चर्चा करने वाली इस समिति में जगह दी गई थी। इसके चेयरमैन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं।

    जेपी नड्डा ने दी कार्रवाई की जानकारी

    #WATCH BJP Working President JP Nadda: Pragya Thakur's statement (referring to Nathuram Godse as 'deshbhakt') yesterday in the parliament is condemnable. She will be removed from the consultative committee of defence. pic.twitter.com/hHO9ocihdf

    — ANI (@ANI) November 28, 2019

    प्रज्ञा ने क्या बयान दिया था?

    बुधवार को प्रज्ञा ने लोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। दरअसल, SPG विधेयक पर चर्चा के दौरान डी राजा बहस कर रहे थे। इस दौरान वो गांधी की हत्या के बाद गोडसे द्वारा दिया गया बयान पढ़ रहे थे। उन्हें बीच में टोकते हुए प्रज्ञा ने गोडसे को देशभक्त बताया था। प्रज्ञा के बयान के बाद लोकसभा में विपक्षी सासंदो ने हंगामा किया। बाद में प्रज्ञा का बयान कार्यवाही से हटा लिया गया था।

    राहुल की तीखी टिप्पणी

    प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को एक देशभक्त बताया। भारत के संसद के इतिहास का एक खराब दिन।"

    राहुल ने प्रज्ञा को बताया आतंकी

    Terrorist Pragya calls terrorist Godse, a patriot.

    A sad day, in the history of
    India’s Parliament.

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 28, 2019

    मालेगांव बम धमाकों की आरोपी हैं प्रज्ञा सिंह

    भोपाल से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को हराकर लोकसभा पहुंची प्रज्ञा सिंह पर मालेगांव में हुए बम धमाकों की साजिश रचने वाली बैठकों में शामिल होने का आरोप है। महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को बम धमाके हुए थे जिसमें छह लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। प्रज्ञा के नाम रजिस्टर एक मोटरसाइकिल पर विस्फोट बांधकर ये धमाके किए गए थे। वो इस मामले में जमानत पर बाहर हैं।

    लोकसभा चुनावों के दौरान भी प्रज्ञा ने गोडसे को बताया था 'देशभक्त'

    यह पहली बार नहीं था जब प्रज्ञा का गोडसे को लेकर प्रेम जागा हो। उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी गोडसे को देशभक्त बताया था। तब प्रज्ञा ने कहा था, "नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबान में झांकें।" इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें कभी दिल से माफ नहीं करने की बात कही थी। प्रज्ञा मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे की शहादत का अपमान भी कर चुकी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    साध्वी प्रज्ञा
    जेपी नड्डा

    ताज़ा खबरें

    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन
    होंडा दे रही अपनी गाड़ियों पर आकर्षक छूट, जानिए फरवरी में कंपनी का ऑफर होंडा
    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलीम खान

    भारतीय जनता पार्टी

    'पठान' विवाद: प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा नेताओं को निर्देश, बेवजह के बयान न दें पठान फिल्म
    वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' से पंकज त्रिपाठी की पहली तस्वीर, दिखे हूबहू अटल अटल बिहारी वाजपेयी
    भाजपा मुफ्त राशन तब देती है जब उसे वोट चाहिए- अखिलेश यादव अखिलेश यादव
    मनोज तिवारी तीसरी बार बनेंगे पिता, शेयर किया पत्नी की गोदभराई का वीडियो मनोज तिवारी

    साध्वी प्रज्ञा

    प्रज्ञा ठाकुर का भड़काऊ बयान, कहा- घर पर तेज रखो चाकू की धार कर्नाटक
    मालेगांव धमाका: गवाह का ATS पर योगी आदित्यनाथ का नाम लेने का दबाव बनाने का आरोप मुंबई
    गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह ने दो बार मांगी माफी, राहुल को भी लपेटा लोकसभा
    भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ने गांधी के हत्यारे गोडसे को फिर बताया 'देशभक्त' भारतीय जनता पार्टी

    जेपी नड्डा

    बजट पर क्या रही प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया? बजट
    बजट के प्रचार के लिए भाजपा चलाएगी 12 दिवसीय अभियान, टीम गठित भाजपा समाचार
    2024 लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा बने रहेंगे भाजपा प्रमुख, कार्यकाल का विस्तार किया गया भाजपा समाचार
    भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: पहले दिन विपक्ष के एजेंडे से लेकर चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा भाजपा समाचार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023