Page Loader
विधानसभा चुनाव नतीजे: प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया जनता का आभार, बोले- हमें रुकना नहीं है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 राज्यों में भाजपा की जीत पर बधाई दी

विधानसभा चुनाव नतीजे: प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया जनता का आभार, बोले- हमें रुकना नहीं है

लेखन गजेंद्र
Dec 03, 2023
04:51 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर लिखते हुए उन्होंने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के लिए जनता को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा, 'जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा भाजपा में है।' उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।

प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री मोदी ने और क्या कहा?

मोदी ने आगे लिखा, 'इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है।'

ट्विटर पोस्ट

पढ़िए प्रधानमंत्री ने क्या लिखा