प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा के 25 साल पूरे होने पर नया नारा दिया, "हम करके रहेंगे"
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार प्रमुख के तौर पर अपनी सेवा के 25 साल पूरे होने पर दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री बनते समय कभी नहीं सोचा था कि कभी ये पड़ाव भी आएगा। इस मौक पर उन्होंने "हम करके रहेंगे" का नया नारा देकर देश की विकास महत्वाकांक्षाओं में नई ऊर्जा भरने का प्रयास किया।
संबोधन
मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "लाल किले से मैंने सबका प्रयास की बात की थी। भारत को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए जो जोश और जज्बा चाहिए, वो एक ही संदेश देता है कि हम करके रहेंगे।"
उन्होंने कहा, "2027 में विकसित भारत-हम करके रहेंगे। तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था-हम करके रहेंगे। आत्मनिर्भर भारत-हम करके रहेंगे। वैश्विक विनिर्माण केंद्र- हम करके रहेंगे। ओलंपिक का आयोजन- हम करके रहेंगे। अंतरिक्ष में कदम- हम करके रहेंगे। ये ऊर्जा, ये उत्साह, ये आत्मविश्वास अद्भुत है।"
संबोधन
कर्म ही मेरा धर्म है- मोदी
प्रधानमत्री मोदी ने कहा कि उनका राजनीतिक रिपोर्ट कार्ड सिर्फ संगठन का काम करने वाले का ही था, उन्होंने चुनाव लड़ाए थे, लेकिन एक चुनाव नहीं लड़ा।
मोदी ने कहा, "चुनावी राजनीति में चमकने की चाहत होती, तो बहुत पहले मैदान में उतर सकता था। लेकिन ये मेरा मिजाज नहीं था। मैं मिशन के लिए जीने वाला इंसान रहा हूं। मुझे जो जिम्मेदारियां मिली, मैं उन्हें निभाता चला गया। मेरे लिए कर्म ही सबकुछ है, कर्म ही मेरा धर्म है।"
बयान
आज भी खुद को विद्यार्थी मानता हूं- मोदी
मोदी ने आगे कहा, "मुझे याद है कि वडनगर के स्कूल में पढ़ने जाता था, तब हमारे मास्टरजी तरह-तरह के पाठ पढ़ाते थे। क्लास में सबसे पहले पहुंचने वाले छात्रों में हमेशा मेरा नाम होता था। सीखने की वो ललक मेरे जीवन का हिस्सा बन गई और मैं आज भी स्वयं को विद्यार्थी मानता हूं। हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करता हूं।"
उन्होंने कहा कि देश ने उनको काफी दिया है, इसलिए उनका दायित्व भी सबसे अधिक है।
ट्विटर पोस्ट
मोदी का संबोधन
25 years of serving the people... I bow to 140 crore Indians for their trust and look forward to serving the nation with greater commitment in the times to come. https://t.co/rO1LXY9Csm
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2026