Loading...
प्रधानमंत्री मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे, विनायक मंदिर में पूजा की
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में पूजा की

प्रधानमंत्री मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे, विनायक मंदिर में पूजा की

लेखन गजेंद्र
Oct 07, 2026
09:31 am

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार प्रमुख के रूप में 25 साल की निरंतर सेवा पूरी करने पर बुधवार को दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति करता रहे।'

सफर

7 अक्टूबर, 2001 से की थी राजनीतिक सफर की शुरूआत

मोदी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 7 अक्टूबर, 2001 से की थी, जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

वहां उनका कार्यकाल 12 साल से अधिक समय तक चला, जिसके बाद वे भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बने और 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को बहुमत दिलाया।

वर्ष 2001 से 2026 तक लगातार मोदी पहले एक राज्य और अब केंद्र में सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा दे रहे हैं।

कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान चला रही भाजपा

भाजपा मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक महीने तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान चला रही है, जिसकी शुरुआत उनके जन्मदिन पर 17 सितंबर को हुई थी।

इस अभियान में रक्तदान अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, कल्याणकारी सहायता कार्यक्रम, प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य सार्वजनिक सेवा पहल शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी गुजरात से प्रधानमंत्री कार्यालय तक के उनके "असाधारण सफर" की सराहना की है।

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम

आज होंगे कई कार्यक्रम

भाजपा देश के सभी राज्यों में बुधवार को कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, जिनमें मशाल मार्च, मोटरसाइकिल और साइकिल रैलियां और प्रदर्शनियां शामिल हैं।

यह सभी कार्यक्रम गुजरात से प्रधानमंत्री कार्यालय तक मोदी की यात्रा को उजागर करती हैं।

दिल्ली में मुख्य सेवा ज्योति कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में होगा, जिसमें पूरे राज्य से भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

दिल्ली यातायात पुलिस ने इस संबंध में ट्रैफिक दिशानिर्देश और कुछ मार्ग-परिवर्तन जारी किए हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर में पूजा की

ADVERTISEMENT