LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान की महिला श्रमिकों से की मुलाकात 
प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान की महिला श्रमिकों से मुलाकात की (तस्वीर: एक्स/@narendramodi)

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान की महिला श्रमिकों से की मुलाकात 

लेखन गजेंद्र
Apr 01, 2026
12:58 pm

क्या है खबर?

असम में विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को डिब्रूगढ़ में चाय बागान में काम करने वाली महिला श्रमिकों से बात की। उन्होंने मुलाकात और बातचीत की कुछ तस्वीरें एक्स पर साझा कर लिखा, 'चाय असम की जान है! यहां की चाय पूरी दुनिया में मशहूर है। आज सुबह मैंने डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं से बात की। यह सचमुच एक बहुत ही यादगार अनुभव था।'

चाय

खुद तोड़ी चाय की पत्तियां और ली सेल्फी

मोदी ने आगे लिखा, 'हमें हर 'टी ट्राइब' (चाय जनजाति) परिवार के प्रयासों पर बेहद गर्व है। उनकी कड़ी मेहनत और अथक प्रयासों ने असम का गौरव बढ़ाया है। यहां डिब्रूगढ़ के चाय बागान के कुछ और पल दिए गए हैं।' प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाओं ने अपनी संस्कृति के बारे में बातें की और आखिर में एक साथ सेल्फी भी ली।

ट्विटर पोस्ट

मोदी चाय बागान में

Advertisement