NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / 'गोली मारो' नारों पर मीडिया से बोले अनुराग ठाकुर- आप लोग बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं
    'गोली मारो' नारों पर मीडिया से बोले अनुराग ठाकुर- आप लोग बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं
    1/7
    राजनीति 1 मिनट में पढ़ें

    'गोली मारो' नारों पर मीडिया से बोले अनुराग ठाकुर- आप लोग बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 01, 2020
    06:17 pm
    'गोली मारो' नारों पर मीडिया से बोले अनुराग ठाकुर- आप लोग बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं

    रविवार को जब एक रिपोर्टर ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से उनके 'गोली मारो' नारे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने रिपोर्टर को जबाव दिया कि वो बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया को पहले अपनी जानकारी सुधारनी चाहिए और उसे पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधूरी जानकारी किसी के लिए भी घातक है। आयकर विभाग की एक बैठक के बाद हुई प्रेस कन्फ्रेंस में ठाकुर से ये सवाल पूछा गया था।

    2/7

    अनुराग ठाकुर ने लगवाए थे आपत्तिजनक नारे

    हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में रिठाला की एक चुनावी रैली के दौरान अनुराग ठाकुर ने भीड़ से 'देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को' के नारे लगवाए थे। उन्होंने नारे का पहला हिस्सा बोला, वहीं भीड़ ने जबाव में दूसरा हिस्सा बोला।उनके इन नारों को साफ-साफ हिंसा के लिए उकसाने वाला माना गया था। बाद में नारों पर सफाई देने की बजाय ठाकुर ने कहा कि ये नारे दिल्ली के लोगों का मूड बताते हैं।

    3/7

    चुनाव आयोग ने लगाया था 72 घंटे का प्रतिबंध

    इन आपत्तिजनक नारों के लिए अनुराग ठाकुर पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि आयोग की इस कार्रवाई को पर्याप्त नहीं माना गया और इससे सख्त संदेश नहीं गया परिणामस्वरूप भाजपा नेताओं की ओर से लगातार भड़काऊ भाषण आते रहे। हाल ही में उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए दंगों के लिए इन नारों से पैदा हुए अविश्वास और नफरत को एक बड़ा कारण माना जा रहा है।

    4/7

    अब अनुराग ठाकुर बोले- अपनी जानकारी में सुधार करे मीडिया

    आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने जब अनुराग ठाकुर से सवाल करते हुए कहा कि जो चिंगारी लगी उसकी सबसे पहले शुरूआत उनके 'गोली मारो' नारों से हुई तो ठाकुर ने जबाव देते हुए कहा, "ये आप लोग बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं। मैं तभी कहता हूं कि मीडिया की जानकारी जितनी है, पहले अपनी जानकारी में सुधार कीजिए... मामला सब-ज्यूडिश है इसलिए मैं इस पर ज्यादा नहीं बोल रहा। इसलिए आप अपनी जानकारी में भी सुधार लाइए।"

    5/7

    "आधी जानकारी किसी के लिए भी घातक"

    अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, "आपको (मीडिया) पूरी जानकारी रहनी चाहिए। आधी जानकारी किसी के लिए भी घातक है। वो मीडिया का दुष्प्रचार हो या किसी ओर का हो।"

    6/7

    सुनें रिपोर्टर से क्या बोले अनुराग ठाकुर

    #WATCH Minister of State for Finance, Anurag Thakur, when reporters say he raised 'desh ke ghaddaron ko...' slogan during Delhi elections: You are lying. You people should first enhance your knowledge. Half knowledge is dangerous.Matter is sub judice so I'm not commenting further pic.twitter.com/tWPxnRuIVp

    — ANI (@ANI) March 1, 2020
    7/7

    दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई थी दिल्ली पुलिस को लताड़

    गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने अनुराग ठाकुर समेत अन्य भाजपा नेताओं के भड़काऊ बयानों पर सख्त आपत्ति जताई थी और उनके खिलाफ FIR दर्ज न करने के लिए दिल्ली पुलिस को जमकर लताड़ा था। कोर्ट ने पुलिस को उनके खिलाफ FIR दर्ज करने पर गंभीरता से विचार करने को कहा था। हालांकि अगले दिन जब दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज करने पर माहौल खराब होने की दलील दी तो कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली हाई कोर्ट
    अनुराग ठाकुर
    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    दिल्ली

    दिल्ली दंगा: केजरीवाल बोले- हम चाहते हैं लोग अपने घरों को वापस लौटें अरविंद केजरीवाल
    कम हुई LPG सिलेंडर की कीमत, पिछले छह महीने से लगातार बढ़ रहे थे दाम मुंबई
    शाहीन बाग में भारी संख्या में पुलिस तैनात, हिंदू सेना ने रद्द की अपनी मार्च दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: राजीव चौक पर 'देश के गद्दारों...' नारा लगाने वाले छह युवक हिरासत में लिए गए दिल्ली पुलिस

    दिल्ली हाई कोर्ट

    मेजर जनरल से लेफ्टिनेंट जनरल बनकर माधुरी कानिटकर ने रचा इतिहास, देश की तीसरी ऐसी महिला भारतीय सेना
    भड़काऊ बयान: सोनिया-राहुल समेत दूसरे नेताओं पर FIR की याचिका पर केंद्र को नोटिस आम आदमी पार्टी समाचार
    भारतीय कानून में हेट स्पीच को लेकर क्या प्रावधान हैं? दिल्ली पुलिस
    दिल्ली हिंसा: भड़काऊ बयानों पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने मांगा समय, अप्रैल में अगली सुनवाई दिल्ली पुलिस

    अनुराग ठाकुर

    दिल्ली में हिंसा पर बोली हाई कोर्ट- 1984 जैसी घटना दोबारा नहीं होने दे सकते दिल्ली
    प्रकाश जावडेकर ने अरविंद केजरीवाल को बताया आतंकवादी, कहा- इसके लिए बहुत सारे सबूत दिल्ली
    शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए तैयार है सरकार- रविशंकर प्रसाद दिल्ली पुलिस
    बजट पेश कर रही हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जानें मुख्य बातें लोकसभा

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    मनोज तिवारी बोले- भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं को न लड़ने दिया जाए चुनाव आम आदमी पार्टी समाचार
    अमित शाह से मिलने के लिए उनके घर तक मार्च करेंगे शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी अमित शाह
    दिल्ली: नए विधायकों में लगभग तीन-चौथाई करोड़पति, दागियों की संख्या भी बढ़ी दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: इस रणनीति से आम आदमी पार्टी ने किया भाजपा को चित आम आदमी पार्टी समाचार
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023