Page Loader
संजय राउत बोले- हम चुनाव आयोग को निष्पक्ष नहीं मानते, हरियाणा जैसा न हो महाराष्ट्र चुनाव
संजय राउत ने कहा कि चुनाव आयोग को महाराष्ट्र में निष्पक्ष चुनाव कराने होंगे

संजय राउत बोले- हम चुनाव आयोग को निष्पक्ष नहीं मानते, हरियाणा जैसा न हो महाराष्ट्र चुनाव

लेखन गजेंद्र
Oct 15, 2024
06:02 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने विधानसभा चुनाव के ऐलान होने पर चुनाव आयोग को नसीहत देते हुए अपनी मांग रखी है। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र बड़ा राज्य है। 288 विधानसभा सीट है। हमें चुनाव का इंतजार था, चुनाव की घोषणा हो गई है, हम तैयारी में लगे हैं। हम चुनाव आयोग से इतनी उम्मीद करते हैं कि वह हरियाणा जैसा चुनाव महाराष्ट्र में न कराए, जनता देख रही कि हरियाणा में क्या हुआ।"

बयान

आगे क्या बोले राउत?

राउत ने आगे कहा, "चाहे EVM हो या पोस्टल बैलेट, चाहे सत्ताधारी दल की जो बातें सामने आई हैं। महाराष्ट्र में ज्यादा हो रहा है। पैसे का खेल चलेगा। पुलिस और यंत्रणा का गलत उपयोग होगा। चुनाव आयोग को हम निष्पक्ष नहीं मानते हैं, अगर वह अपने आप को निष्पक्ष मानता है तो उन्हें निष्पक्ष चुनाव कराने होंगे। EVM फुलप्रूफ नहीं। हम लोकसभा में आक्षेप नहीं दिया था, लेकिन हरियाणा के बाद लोगों के मन में शंका पैदा हुई है।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले संजय राउत