Page Loader
महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में शामिल हुए NCP नेता छगन भुजबल, शपथ ली
महाराष्ट्र में NCP नेता छगन भुजबल कैबिनेट में शामिल

महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में शामिल हुए NCP नेता छगन भुजबल, शपथ ली

लेखन गजेंद्र
May 20, 2025
11:02 am

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कद्दावर नेता छगन भुजबल का प्रवेश हो गया। उन्होंने मंगलवार को मंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र की राजनीति में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का बड़ा चेहरा भुजबल NCP में फूट पड़ने के बाद शरद पवार को छोड़कर अजित पवार के खेमे में आ गए थे। राजभवन में शपथ के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस के अलावा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित भी मौजूद थे।

शपथ

NCP कोटे से ही बनाया गया मंत्री

77 वर्षीय भुजबल को NCP कोटे से धनंजय मुंडे के स्थान पर मंत्री बनाया गया है। मुंडे ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। वे खाद्य और आपूर्ति मंत्री थे। हालांकि, उनके इस्तीफे को बीड सरपंच हत्याकांड मामले से जोड़ा जा रहा है, जिसमें उनके सहयोगी बल्मिक कराड का नाम है। पूर्व की सरकार में उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री का पद संभाल चुके भुजबल को फडणवीस के नेतृत्व में बनी नई महायुति सरकार में जगह नहीं मिली थी।

ट्विटर पोस्ट

शपथ लेने के बाद क्या बोले छगन भुजबल