NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र सरकार में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, 30 से अधिक मंत्री लेंगे शपथ 
    अगली खबर
    महाराष्ट्र सरकार में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, 30 से अधिक मंत्री लेंगे शपथ 
    महाराष्ट्र में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

    महाराष्ट्र सरकार में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, 30 से अधिक मंत्री लेंगे शपथ 

    लेखन भारत शर्मा
    Dec 15, 2024
    10:25 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बनी सरकार के मंत्रिमंडल का आज (15 दिसंबर) को विस्तार होने जा रहा है।

    आधिकारिक सूत्रों ने PTI को बताया कि शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में होगा, जिसमें 30-32 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

    राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार विधानसभा में सोमवार (16 दिसंबर) से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले किया जा रहा है। इसके लिए मंत्रिमंडल में शामिल विधायकों को फोन कर जानकारी दी जा रही है।

    मंत्रिमंडल

    महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं अधिकतम 43 सदस्य

    फडणवीस ने लंबी मंत्रणा के बाद 5 दिसंबर को दोबारा से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

    महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। बता दें कि हाल ही सम्पन्न हुए राज्य विधानसभा चुनावों में महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटें जीतकर भारी जीत हासिल की थी।

    मंत्री

    किस दल के हो सकते हैं कितने मंत्री?

    चुनाव में भाजपा 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही थी। उसके बाद शिवसेना (57) और NCP (41) रही हैं।

    PTI सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा को 20-21 मंत्री पद मिलने की उम्मीद है, जबकि शिवसेना और NCP को क्रमश: 11-12 और 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं।

    हालांकि, फडणवीस शनिवार तक मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने को उत्सुक थे, लेकिन गृह सहित प्रमुख विभागों की शिंदे की मांग के कारण बातचीत में देरी हो रही है।

    जानकारी

    फडणवसी ने तैयार की 22 मंत्रियों की सूची

    फडणवीस ने सत्ता-साझेदारी और सरकारी प्राथमिकताओं के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परामर्श के बाद 22 मंत्रियों की सूची तैयार कर ली है। उन्होंने कहा, "अंतिम मंजूरी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलेगी। NCP और शिवसेना के नामों को उनके प्रमुख अंतिम रूप देंगे।"

    संभावना

    मंत्रिमंडल में नजर आ सकते हैं ये चेहरे

    सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा से मंगलप्रभात लोढ़ा, आशीष शेलार, अतुल भतखळकर, रविंद्र चव्हाण, नितेश राणे, शिवेंद्रसिंह राजे, गोपीचंद पडलकर, माधुरी मिसला, राधाकृष्ण विखे, चंद्रशेखर बावनकुले आदि मंत्री बन सकते हैं।

    शिवसेना से उदय सामंत, शंभुराजे देसाई, गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठोड, संजय शिरसाट, भरतसेठ गोगावले, प्रकाश अबिटकर, योगेश कदम, आशीष जायसवाल और प्रताप सरनाईक, NCP से छगन भुजबल, अदिती तटकरे, अनिल पाटिल, संजय बनसोडे, मकरंट पाटिल, नरहरि झिरवाल और घनंजय मुंडे का नंबर आ सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    देवेंद्र फडणवीस
    भाजपा समाचार
    शिवसेना समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र के गोंदिया में राज्य परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 यात्रियों की मौत सड़क दुर्घटना
    महाराष्ट्र चुनाव में कथित धांधली पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, उठाए ये मुद्दे  कांग्रेस समाचार
    महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक ने चुनाव आयोग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "कुत्ता" बताया चुनाव आयोग
    #NewsBytesExplainer: महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल खत्म, मुख्यमंत्री भी तय नहीं; फिर क्यों नहीं लगा राष्ट्रपति शासन?  एकनाथ शिंदे

    देवेंद्र फडणवीस

    मराठा आरक्षण को लेकर बैकफुट पर आई महाराष्ट्र सरकार, फडणवीस ने लाठीचार्ज के लिए मांगी माफी  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनावी हलफनामे मामले में नागपुर कोर्ट से मिली राहत महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- शरद पवार ने दिया था राष्ट्रपति शासन का सुझाव  महाराष्ट्र सरकार
    महाराष्ट्र में तेज हुई मराठा आरक्षण की मांग, अब तक 3 युवकों ने की आत्महत्या महाराष्ट्र

    भाजपा समाचार

    विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: महाराष्ट्र में महायुति 200 के पार, झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में महायुति ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, कौन बनेगा मुख्यमंत्री? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में क्यों पिछड़ गया MVA और महायुति ने कैसे मार ली बाजी? ये रहे कारण महाराष्ट्र
    उपचुनाव परिणाम: उत्तर प्रदेश में भाजपा, बंगाल में TMC का दबदबा; जानें सभी सीटों का हाल उत्तर प्रदेश

    शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र: बदलापुर में बच्चियों के यौन शोषण के आरोपी के एनकाउंटर पर शिवसेना ने मिठाई बांटी महाराष्ट्र
    चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, जानिए कब होंगे विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में पक रही सियासी खिचड़ी, उद्धव ठाकरे और फडणवीस की मुलाकात के दावे से भूचाल महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 5 साल में कितनी बदली सियासत? मिलीं 3 सरकारें और मुख्यमंत्री महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025