NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, भाजपा में जाने की चर्चा
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, भाजपा में जाने की चर्चा
    अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया

    महाराष्ट्र: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, भाजपा में जाने की चर्चा

    लेखन गजेंद्र
    Feb 12, 2024
    01:53 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में कांग्रेस को तीसरा बड़ा झटका लगा है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व सांसद अशोक चव्हाण ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

    चव्हाण ने अपने विधायक पद से भी इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंपा है।

    दैनिक भास्कर के मुताबिक, चह्वाण का फोन संपर्क से बाहर है। चर्चा है कि वह 13 बड़े नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चव्हाण 3ः00 बजे आधिकारिक जानकारी देंगे।

    इस्तीफा

    देवेंद्र फडणवीस बोले- MVA के कई बड़े नेता संपर्क में

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार के साथ पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं। फडणवीस का कहना है कि महाविकास आघाड़ी (MVA) के कई बड़े नेता उनके संपर्क में हैं।

    उन्होंने मीडिया से कहा, "देखो आगे क्या-क्या होता है, अभी कई नेता भाजपा में शामिल होंगे।"

    उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले दिल्ली रवाना हो गए।

    बता दें, मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दीकी के बाद चव्हाण कांग्रेस के तीसरे बड़े नेता हैं, जिन्होंने पार्टी छोड़ी है।

    शख्सियत

    2008 से 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं चव्हाण

    चव्हाण कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं। दिसंबर, 2008 में जब मुंबई में आतंकी हमला हुआ था, उस समय विलासराव देशमुख को मुख्यमंत्री पद से हटाकर चव्हाण को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

    चव्हाण ने 2010 तक मुख्यमंत्री पद संभाला था। इसके अलावा वह महाराष्ट्र के संस्कृति विभाग, उद्योग विभाग और माइंस विभाग की जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं।

    चव्हाण के पिता शंकर राव चह्वाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    अशोक चव्हाण
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    महाराष्ट्र

    मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक: जानें देश के सबसे बड़े समुद्री पुल से जुड़ी सभी अहम बातें मुंबई
    चुनावी रणनीतिकार सुनील कनुगोलू नहीं होंगे कांग्रेस के लोकसभा अभियान का हिस्सा, जानें क्या है योजना कांग्रेस समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में पोछा लगाया, स्वच्छता अभियान चलाने की अपील नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री मोदी ने किया मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन, देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल मुंबई

    अशोक चव्हाण

    चुनाव नतीजे: महाराष्ट्र की राजनीति के बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा? जानें भारतीय जनता पार्टी
    अजित पवार होंगे महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट विस्तार में होंगे मंत्रिमंडल में शामिल महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: अजित पवार ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ, आदित्य ठाकरे भी बने मंत्री महाराष्ट्र

    कांग्रेस समाचार

    असम: राहुल गांधी की यात्रा में पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प, मुख्यमंत्री का FIR का आदेश  राहुल गांधी
    ममता बनर्जी पर अधीर की टिप्पणी पर राहुल गांधी बोले- सीट बंटवारे पर असर नहीं पड़ेगा राहुल गांधी
    राम मंदिर के उद्घाटन से कैसे बदले राजनीतिक समीकरण और कैसे विपक्ष की मुश्किलें बढ़ीं? राम मंदिर
    मल्लिकार्जुन खड़गे का अमित शाह को पत्र, राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाए मल्लिकार्जुन खड़गे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025