Page Loader
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: कांग्रेस को बड़ा झटका, बालासाहेब थोराट संगमनेर सीट से हारे
बालासाहेब थोराट संगमनेर सीट से हारे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: कांग्रेस को बड़ा झटका, बालासाहेब थोराट संगमनेर सीट से हारे

लेखन गजेंद्र
Nov 23, 2024
03:42 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां की अहमदनगर जिले की संगमनेर विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बालासाहेब थोराट हार गए हैं। शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के उम्मीदवार अमोल धोनडिबा खताल ने उन्हें 10,000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। खताल को 1,12,386 जबकि थोराट को 1,01,826 वोट मिले। तीसरे स्थान पर वंचित बहुजन आघाडी के अब्दुल्लाजीज अहमदशरीफ वोहरा रहे।

चुनाव परिणाम

1978 में जीता था पहला चुनाव

बालासाहेब थोराट का असली नाम विजय भाऊसाहेब थोराट है। उनके पिता एक किसान नेता होने के साथ ही संगमनेर विधानसभा क्षेत्र के एक बार के विधायक भी रहे हैं। बालासाहेब थोराट ने 1978 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था और कांग्रेस के टिकट पर महाराष्ट्र के बड़े नेता और 16 साल मंत्री रहे बीजे खताल-पाटिल को हराया था। बालासाहेब 8 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। वे महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं।

इतिहास

थोराट का गढ़ मानी जाती है संगमनेर सीट

संगमनेर सीट पर 1962 से 1972 तक बीजे खताल-पाटिल का कब्जा रहा है। इसके बाद 1978 में कांग्रेस के बालासाहेब थोराट ने सीट से खाता खोला। इसके बाद 1980 में फिर यह सीट बीजे खताल के पाले में चली गई। 1985 में यह सीट निर्दलीय उम्मीदवार के पास रही। उसके बाद 1990 से लेकर 2019 तक लगातार बालासाहेब थोराट ही इस सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस सीट पर इस साल लड़ाई मुश्किल है।