Page Loader
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: तिरुवनन्तपुरम से शशि थरूर चौथी बार जीते, राजीव चंद्रशेखर हारे
केरल के तिरुवनन्तपुरम लोकसभा सीट से शशि थरूर जीते

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: तिरुवनन्तपुरम से शशि थरूर चौथी बार जीते, राजीव चंद्रशेखर हारे

लेखन गजेंद्र
Jun 04, 2024
05:12 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और INDIA गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। केरल के तिरुवनन्तपुरम लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। यहां से 3 बार के सांसद शशि थरूर ने भाजपा के राजीव चंद्रशेखर को नजदीकी मुकाबले में 20,000 से कम वोट से हराया। कम्युनिस्ट पार्टी के पन्नियन रविंद्रन 2.47 लाख से अधिक वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

चुनाव परिणाम

भाजपा ने अभी तक यहां नहीं खोला है खाता 

वर्ष 1952 में यह सीट अस्तित्व में आने के बाद 1962 तक निर्दलीय उम्मीदवार सांसद बने हैं। 1980 में कांग्रेस ने पहली बार सीट पर अपनी जीत दर्ज की थी। 1996 और 2004 में यह सीट फिर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के खाते में चली गई। इसके बाद 2009 से लगातार 3 बार शशि थरूर सीट पर अपनी जीत दर्ज कराते आए हैं। भाजपा ने अभी तक यहां से अपना खाता नहीं खोला है।

चुनाव

तिरुवनन्तपुरम में हुआ था 66.46 प्रतिशत मतदान

तिरुवनन्तपुरम लोकसभा सीट पर 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। यहां 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 66.46 प्रतिशत वोट डाले गए थे। 2019 में यहां 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। यहां 14.30 लाख मतदाता हैं। यहां 5,509 मतदाताओं ने घर से वोट का विकल्प चुना था, जिसमें 5,064 ने वोट किया। चुनाव के लिए देशभर में 10.5 लाख मतदान केंद्र बने, जिन पर 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से मतदान हुआ।