Page Loader
हरियाणा में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नेहा शालिनी ने इस्तीफा दिया, लगाए बड़े आरोप
हरियाणा में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया (तस्वीर: एक्स/@NehaShalini2)

हरियाणा में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नेहा शालिनी ने इस्तीफा दिया, लगाए बड़े आरोप

लेखन गजेंद्र
Jan 15, 2025
02:56 pm

क्या है खबर?

हरियाणा में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष और दिल्ली प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ दत्ता ने बुधवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने पार्टी पर कई बड़े आऱोप लगाए। बेटी बचाओ अभियान से जुड़ी नेहा ने एक्स पर वीडियो साझा कर लिखा, 'मैं भाजपा से इस्तीफा दे रही हूं। मैं उस पार्टी का हिस्सा नहीं बनना चाहती, जहां महिलाओं का अपमान होता है। जिस तरह कौरवों को अभिमान था कि अकेली द्रौपदी क्या उखाड़ लेगी, तो शास्त्र गवाह है।'

आरोप

भाजपा के भीष्म पितामह कुछ नहीं बोले- नेहा

नेहा ने आगे लिखा, 'श्रीकृष्ण ने द्रौपदी का साथ दिया और जो भीष्म पितामह थे, उन्हें एक-एक करके कौरवों की सेना का अंत होते देखना पड़ा। वैसे ही भाजपा के भीष्म पितामह भी चुप हैं और मेरे साथ हुए अन्याय पर कुछ नहीं बोले। तो पार्टी का अंत निश्चित है। दिल से निकली हाय ऊपर वाला जरूर सुनता है।' नेहा ने वीडियो में कहा कि भाजपा के लोगों ने नारी तू नारायणी को नारी तू नौकरानी बना दिया है।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोलीं नेहा शालिनी

कार्रवाई

2023 में शालिनी को प्रवक्ता पद से हटाया गया था

दिल्ली में भाजपा की प्रवक्ता नेहा शालिनी को जुलाई 2023 में प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था। पार्टी ने बयान जारी कर कहा था कि नेहा पार्टी निर्देशों का पालन नहीं कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। नेहा ने वस्तु और सेवा कर (GST) को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें वह पार्टी लाइन से अलग बयान दे रही थीं। तब पार्टी ने नेहा पर कार्रवाई की थी।