LOADING...
हरियाणा विधानसभा उपचुनाव 2024: करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बचाई सीट
हरियाणा में करनाल विधानसभा उपचुनाव में नायब सिंह सैनी जीते

हरियाणा विधानसभा उपचुनाव 2024: करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बचाई सीट

लेखन गजेंद्र
Jun 04, 2024
07:24 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव के साथ ही हरियाणा की करनाल विधानसभा उपचुनाव में करनाल विधानसभा सीट पर हरियाणा सरकार की इज्जत दांव पर रही। यहां से मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी साख बचाने को उतरे और कांग्रेस के तरलोचन सिंह को टक्कर दी। सैनी ने सिंह को 41,000 से अधिक वोट से हराया है। नायब सिंह को 95,000 से अधिक वोट मिले, जबकि सिंह को 53,000 से अधिक वोट मिले। भाजपा के लिए यह सीट उसकी साख का सवाल था।

चुनाव परिणाम

मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने से खाली हुई थी सीट

2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस के तरलोचन सिंह को हराकर यह सीट जीती थी। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उनके बाद भाजपा के नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया। सैनी खट्टर की विरासत को बचाए रखने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। खट्टर 2014 से इस सीट पर काबिज हैं। इससे पहले यह सीट कांग्रेस की सुमिता सिंह के पास थी।

चुनाव

करनाल विधानसभा में 9 उम्मीदवार मैदान में

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के साथ करनाल विधानसभा उपचुनाव में छठे चरण के तरह 25 मई को मतदान हुआ था, जिसमें केवल 57 प्रतिशत मतदान हुआ। करनाल विधानसभा उपचुनाव में 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव में 2.62 लाख मतदाताओं ने भाग लिया। चुनाव के लिए 225 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा ने 40, कांग्रेस ने 31 और जननायक जनता पार्टी (JJP) ने 10 सीट जीती थी।