Page Loader
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: AAP ने जारी की 20 उम्मीदवारों की पहली सूची
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा चुनाव के लिए जारी की 20 उम्मीदवारों की पहली सूची

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: AAP ने जारी की 20 उम्मीदवारों की पहली सूची

Sep 09, 2024
03:35 pm

क्या है खबर?

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के गठबंधन के लिए चल रही तनातनी के बीच AAP ने सोमवार दोपहर 3 बजे अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में 20 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इससे दोनों दलों के गंठबंधन पर संशय हो गया है। बता दें कि दोनों दलों के बीच पिछले कई दिनों से सीट बंटवारे को लेकर बड़ा गतिरोध चल रहा था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें उम्मीदवारों की सूची

चुनाव

हरियाणा में कब होने हैं चुनाव?

हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। पहले यहां 1 अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर को मतगणना होनी थी, लेकिन लंबी छुट्टियों का हवाला देकर तारीख आगे बढ़ाई गई है। पिछले चुनावों में भाजपा को 40 सीटें मिली थीं और उसने 10 सीटें जीतने वाली JJP के साथ सरकार बनाई थी। कांग्रेस को 31, INLD और HLP को 1-1 और 7 सीटों पर निर्दलीय जीते थे।