NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा: कांग्रेस और भाजपा ने JJP से साधा संपर्क, सोनिया ने की हुड्डा से बात
    अगली खबर
    हरियाणा: कांग्रेस और भाजपा ने JJP से साधा संपर्क, सोनिया ने की हुड्डा से बात

    हरियाणा: कांग्रेस और भाजपा ने JJP से साधा संपर्क, सोनिया ने की हुड्डा से बात

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 24, 2019
    11:42 am

    क्या है खबर?

    हरियाणा में विधानसभा चुनावों की मतगणना में अब तक किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

    अब तक के रुझानों के मुताबिक, भाजपा 41, कांग्रेस 30, जननायक जनता पार्टी (JJP) 11 और अन्य 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

    90 विधानसभा सीटों वाले राज्य में बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत है। कांग्रेस और भाजपा को बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में JJP और अन्य अहम भूमिका में आ सकते हैं।

    JJP

    क्या बहुमत का ताला खोलेगी JJP की चाबी?

    JJP प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने आज सुबह बयान दिया था कि कांग्रेस और भाजपा कोई भी 40 से ज्यादा सीटें नहीं जीतेंगी। ऐसे में सत्ता में चाबी JJP के पास है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए JJP से संपर्क साधा है।

    JJP ने अपने लिए मुख्यमंत्री पद की मांग की है वहीं, कांग्रेस उसे उप मुख्यमंत्री पद देने को तैयार है। कुछ ऐसी भी खबरें हैं कि भाजपा भी JJP के संपर्क में है।

    कांग्रेस

    हुड्डा ने जताया कांग्रेस की सरकार बनने का भरोसा

    कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से लगभग महीने भर पहले संगठन में बदलाव किए थे। लंबे समय से इनकी मांग की जा रही थी।

    सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी ने अशोक तंवर को हटाकर कुमारी शैलजा को हरियाणा कांग्रेस की कमान सौंपी थी।

    शैलजा के साथ-साथ हुड्डा को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। हुड्डा की मेहनत अब तक के रुझानों में दिख रही हैं। हुड्डा ने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने का भरोसा जताया है।

    जानकारी

    सोनिया ने की हुड्डा से बात

    मतगणना के रुझानों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और हरियाणा के पूर्व मुख्यंमत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बात की है। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया ने हुड्डा को सरकार गठन के लिए पूरी छूट दी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    भारतीय जनता पार्टी
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    हरियाणा

    भूपेंद्र हुड्डा ने अनुच्छेद 370 पर किया सरकार का समर्थन, कहा- रास्ता भटक गई है कांग्रेस सोनिया गांधी
    हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट भारत की खबरें
    दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर यमुना, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया दिल्ली
    हाफिज सईद आतंकी फंडिंग केस: तीन NIA अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप, किए गए बाहर मुंबई

    भारतीय जनता पार्टी

    प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण नहीं करने के लिए दूरदर्शन की महिला अधिकारी निलंबित नरेंद्र मोदी
    हिरासत में बंद कश्मीरी नेताओं को एक-एक करके किया जाएगा रिहा, हर एक की होगी समीक्षा दिल्ली
    उत्तर प्रदेश के मंत्री बोले, योगी राज में कम हुई गोहत्या, इसलिए हो रही अच्छी बारिश योगी आदित्यनाथ
    उन्नाव केस: CBI का खुलासा, रेप के एक हफ्ते बाद किया गया था पीड़िता का गैंगरेप दिल्ली

    कांग्रेस समाचार

    मां हीराबेन से आशीर्वाद लेने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, ऐसे मना रहे हैं अपना जन्मदिन नरेंद्र मोदी
    राजस्थान: कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के सभी विधायक, मायावती बोलीं- धोखेबाज कांग्रेस ने किया विश्वासघात राजस्थान
    भाजपा विधायक ने नेहरू को बताया 'अय्याश', कहा- इस परिवार का काम ही ऐसा भारत की खबरें
    जानें उद्धव ठाकरे ने क्यों कहा, मणिशंकर अय्यर को जूतों से पीटा जाना चाहिए भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025