NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा: अमित शाह ने खट्टर को दिल्ली बुलाया, कांग्रेस ने हुड्डा को दिया फ्री हैंड
    राजनीति

    हरियाणा: अमित शाह ने खट्टर को दिल्ली बुलाया, कांग्रेस ने हुड्डा को दिया फ्री हैंड

    हरियाणा: अमित शाह ने खट्टर को दिल्ली बुलाया, कांग्रेस ने हुड्डा को दिया फ्री हैंड
    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 24, 2019, 12:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हरियाणा: अमित शाह ने खट्टर को दिल्ली बुलाया, कांग्रेस ने हुड्डा को दिया फ्री हैंड

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। अब तक के रुझानों को देखकर लग रहा है कि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा। इसी बीच अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली तलब किया है। हरियाणा में 75 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा 41 सीटों पर आगे हैं। भाजपा के उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने NDTV को कहा कि पार्टी आत्ममंथन करेगी कि वो अपना लक्ष्य क्यों नहीं हासिल कर पाई।

    कई मंत्री हार सकते हैं चुनाव

    भाजपा का प्रदर्शन उसकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है। यहां तक की खट्टर सरकार में मंत्री रहे कई बड़े नाम अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू लगभग 9,000, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ लगभग 3,000 और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला 18,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इसी बीच भाजपा के अंतरिम अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली मुख्यालय में बैठक बुलाई है। इसमें हरियाणा प्रभारी अनिल जैन भी हिस्सा ले रहे हैं।

    दुष्यंत चौटाला बन सकते हैं किंगमेकर

    पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) इस बार किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है। JJP 11 सीटों पर आगे चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने सरकार बनाने के लिए दुष्यंत से संपर्क साधा है। कहा जा रहा है कि भाजपा अपने पुराने सहयोगी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जरिए दुष्यंत के संपर्क में हैं। भाजपा ने उन्हें अपने पाले में लाने का काम बादल को सौंपा है।

    कांग्रेस ने हुड्डा को दिया फ्री हैंड

    अभी तक 31 सीटों पर आगे चल रही कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा में सरकार गठन के लिए फ्री हैंड दिया है। सोनिया गांधी ने हुड्डा समेत वरिष्ठ नेताओं से बात कर स्थिति का जायजा लिया था। ऐसी भी खबरें हैं कि कांग्रेस समर्थन के बदले दुष्यंत को उप मुख्यमंत्री का पद देने को तैयार है, लेकिन दुष्यंत ने कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद की मांग की है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    भारतीय जनता पार्टी
    कांग्रेस समाचार
    अमित शाह

    ताज़ा खबरें

    महिला टी-20 विश्व कप 2023: इंग्लैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
    स्टीव स्मिथ टेस्ट में 9,000 रन पूरे करने के हैं करीब, बना सकते हैं प्रमुख रिकॉर्ड्स  स्टीव स्मिथ
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? विराट कोहली
    हरी मूंग दाल को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ खान-पान

    हरियाणा

    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी
    हरियाणा: केंद्रीय अधिकारी ने बताया OPS लागू किया तो 2030 तक दिवालिया हो जाएगा देश- खट्टर हरियाणा सरकार
    हरियाणा: गुरूग्राम में कार ने पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दूर तक घसीटा गुरूग्राम
    अप्रैल से सड़कों पर नहीं चलेंगे 15 साल से पुराने सरकारी वाहन, नया नियम लाई सरकार केंद्र सरकार

    भारतीय जनता पार्टी

    'पठान' विवाद: प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा नेताओं को निर्देश, बेवजह के बयान न दें पठान फिल्म
    वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' से पंकज त्रिपाठी की पहली तस्वीर, दिखे हूबहू अटल अटल बिहारी वाजपेयी
    भाजपा मुफ्त राशन तब देती है जब उसे वोट चाहिए- अखिलेश यादव अखिलेश यादव
    मनोज तिवारी तीसरी बार बनेंगे पिता, शेयर किया पत्नी की गोदभराई का वीडियो मनोज तिवारी

    कांग्रेस समाचार

    त्रिपुरा चुनाव: माणिक्य देबबर्मा की नई 'टिपरा मोथा' पार्टी ने त्रिकोणीय बनाया मुकाबला, जानें अहम बातें त्रिपुरा चुनाव
    सोनिया गांधी ने केंद्रीय बजट को बताया गरीबों पर 'मौन प्रहार' सोनिया गांधी
    अडाणी-हिंडनबर्ग मामला: कांग्रेस का देशभर में LIC और SBI के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन हिंडनबर्ग रिसर्च
    हिंडनबर्ग-अडाणी मामला: LIC और SBI दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, जांच की मांग  अडाणी समूह

    अमित शाह

    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस का अमित शाह को पत्र  भारत जोड़ो यात्रा
    2024 लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा बने रहेंगे भाजपा प्रमुख, कार्यकाल का विस्तार किया गया भाजपा समाचार
    भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से, प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली में रोड शो भाजपा समाचार
    अमित शाह ने जम्मू में किया ऐलान- NIA करेगी राजौरी में हुए आतंकी हमले की जांच जम्मू-कश्मीर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023