Page Loader
हरियाणा चुनाव परिणाम 2024: आदमपुर से भव्य बिश्नोई हारे, कांग्रेस उम्मीदवार को मिली जीत
हरियाणा चुनाव परिणाम 2024 में आदमपुर से जीते भव्य बिश्नोई

हरियाणा चुनाव परिणाम 2024: आदमपुर से भव्य बिश्नोई हारे, कांग्रेस उम्मीदवार को मिली जीत

लेखन गजेंद्र
Oct 08, 2024
05:57 pm

क्या है खबर?

हरियाणा में हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के चंद्र प्रकाश और भाजपा के भव्य बिश्नोई के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भव्य को यहां से 1,268 वोट के अंतर से हार मिली है, उन्हें 64,103 वोट मिले। विजेता कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र प्रकाश को 65,371 वोट हासिल हुए। बता दें, भव्य हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल के पोते हैं।

चुनाव परिणाम

क्या रहा आदमपुर सीट का इतिहास?

आदमपुर सीट भजन लाल परिवार का गढ़ है। आदमपुर में अब तक 17 बार (4 उपचुनाव) चुनाव हुए हैं। भजन लाल खुद यहां से 9 बार विधायक रहे। इसके बाद उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई ने 4 बार जीत दर्ज की। भजन लाल की पत्नी जसमा देवी और पुत्रवधु रेणुका भी चुनाव जीती हैं। 2022 में कुलदीप ने कांग्रेस छोड़ दी, तो उनके बेटे भव्य उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर उतरे और जीते थे।

पिता की सीट

हरियाणा में बनेगी भाजपा सरकार

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। 10 साल से राज्य की सत्ता में काबिज भाजपा को जनता ने 5 साल के लिए और मौका दिया है। हरियाणा की 90 सीटों में से भाजपा को 48, कांग्रेस को 37, इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) को 2 और अन्य को 3 सीटें मिली हैं। पिछली बार 10 सीटें जीतने वाली जननायक जनता पार्टी (JJP) का इस बार खाता भी नहीं खुल सका।