NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गुरुवार को आएंगे हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे, जानिए बड़ी बातें
    अगली खबर
    गुरुवार को आएंगे हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे, जानिए बड़ी बातें

    गुरुवार को आएंगे हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे, जानिए बड़ी बातें

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 23, 2019
    07:26 pm

    क्या है खबर?

    गुरुवार को हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का परिणाम घोषित किया जाएगा।

    वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी और शाम 5 बजे तक आधिकारिक नतीजे आ जाएंगे।

    दोपहर तक रुझानों के जरिए चुनावों का नतीजा लगभग साफ हो जाएगा, लेकिन वोटों की गिनती 5 बजे तक चलेगी।

    आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नतीजे देख सकते हैं। नतीजों के लिए लिए आप हमसे भी जुड़े रह सकते हैं।

    एग्जिट पोल्स

    एग्जिट पोल्स करा रहे दोनों राज्यों में भाजपा की सत्ता वापसी

    हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी।

    दोनों ही राज्यों में पिछले चुनावों के मुकाबले कम वोटिंग हुई थी। महाराष्ट्र में 63.08 प्रतिशत और हरियाणा में 65 प्रतिशत वोटिंग हुई।

    विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल्स के औसत में दोनों राज्यों में भाजपा की सत्ता वापसी का अनुमान जताया गया है।

    महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के 211 सीटें जीतने और हरियाणा में भाजपा के 66 सीटें जीतने की संभावना जताई गई है।

    मैदान में दिग्गज

    दक्षिण-पश्चिम नागपुर सीट पर देवेंद्र फडणवीस की किस्मत दांव पर

    कल चुनाव परिणाम के दौरान कई दिग्गज की किस्मत दांव पर होगी।

    इनमें से एक महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं। फडणवीस दक्षिण-पश्चिम नागपुर सीट से मैदान में हैं और उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के आशीष देशमुख से है।

    चार बार से विधायक फडणवीस पिछली साल भी इसी सीट से चुनाव लड़े थे और उन्होंने 2014 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रफुल्ल पटेल को 48,000 वोट से हराया था।

    इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है।

    मैदान में दिग्गज

    वर्ली सीट से पहली बार किस्मत आजमाने जा रहे आदित्य ठाकरे

    वहीं महाराष्ट्र की वर्ली सीट से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे अपना राजनीतिक सफर शुरू करने जा रहे हैं।

    उनका मुकाबला राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) के सुरेशा माणे से है।

    आदित्य ठाकरे परिवार के पहले ऐसे सदस्य है जो चुनाव लड़ने जा रहे हैं, इसलिए उनकी सीट के नतीजे पर सबकी नजरें होंगी।

    चुनाव प्रचार में शिवसेना ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी ताकि आदित्य का चुनावी सफर जीत से शुरू हो।

    मैदान में दिग्गज

    अजीत पवार बारामती तो अशोक चव्हाण भौकर सीट से मैदान में

    इसके अलावा बारामती सीट से NCP के शीर्ष नेताओं में शामिल और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार मैदान में हैं।

    बारामती सीट को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है और पिछले चुनाव में पवार ने इसी सीट पर जीत दर्ज की थी।

    वहीं भौकर सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण मैदान में होंगे।

    उनका मुकाबला भाजपा के बीडी गोर्थेकर से होगा।

    जानकारी

    कोथरूड सीट से मैदान में उतरे महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल

    महाराष्ट्र भाजपा के मौजूदा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल कोथरूड सीट से मैदान में उतर रहे हैं। ये पहली बार ये जब वह चुनाव लड़ेंगे। सीट पर कांग्रेस-NCP ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) उम्मीदवार किशोर शिंदे से होगा।

    मैदान में दिग्गज

    मनोहर लाल खट्टर का मुकाबला पूर्व BSF जवान तेज बहादुर से

    अगर हरियाणा की बात करें तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल विधानसभा सीट से मैदान में उतरे हैं।

    2014 विधानसभा चुनाव में भी वह इसी सीट से चुनाव लड़े थे और 63,773 वोटों से जीत दर्ज की थी।

    सीट पर खट्टर का मुकाबला सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव से है। तेज बहादुर जननायक जनता पार्टी (JJP) की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

    खट्टर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

    मैदान में दिग्गज

    कांग्रेस के इन दो दिग्गजों की भी किस्मत दांव पर

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई सीट से मैदान में उतरे हैं।

    हुड्डा जाट समुदाय से आते हैं और इस सीट पर जाटों का दबदबा है।

    जाटों के दो लाख से अधिक वोट होने के कारण हुड्डा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

    वहीं कांग्रेस के एक और दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला कैथल सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    इस सीट को उनका और कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।

    मैदान में दिग्गज

    अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला भी चुनावी मैदान में

    अपनी पुश्तैनी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) से अलग होकर जननायक जनता पार्टी (JJP) बनाने वाले दुष्यंत चौटाला उचाना कलां सीट से मैदान में हैं।

    उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता से है।

    ये सीट प्रतिष्ठा का विषय बनी हुई है।

    वहीं दुष्यंत के चाचा और अभी INLD का कार्यभार संभाल रहे अजय चौटाला ऐलनाबाद सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    उनकी सीट पर कांग्रेस, भाजपा और INLD के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

    2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

    महाराष्ट्र में भाजपा बनी थी सबसे बड़ी पार्टी

    2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों को देखे तो 288 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 122, शिवसेना ने 63, कांग्रेस ने 43 और राकांपा ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी।

    इस चुनाव में 25 सालों में पहली बार शिवसेना और भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, लेकिन कोई भी पार्टी अपने दम पर बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर सकी थी।

    बाद में दोनों पार्टियों ने गठबंधन करके सरकार बनाई थी।

    जानकारी

    हरियाणा में भाजपा ने पहली बार बनाई थी सरकार

    वहीं हरियाणा में भाजपा ने 90 में से 47 सीटों पर कब्जा किया था और राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी थीं। INLD 19 सीटों पर जीत के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रही थी। कांग्रेस के हिस्से में 17 सीटें आई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    महाराष्ट्र
    देवेंद्र फडणवीस
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    हरियाणा

    घरवालों ने जगुआर नहीं दी तो युवक ने पानी में बहा दी BMW कार, देखें वीडियो जगुआर कार
    गुरुग्राम: SHO ने महिला के साथ किया कई बार रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल गुरूग्राम
    अपने पिता के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं रेसलर बबीता फोगाट आमिर खान
    फरीदाबाद के DCP विक्रम कपूर ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस फरीदाबाद

    महाराष्ट्र

    हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान जल्द, अंतिम दौर में तैयारियां झारखंड
    अयोध्या में राम मंदिर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया बड़ा बयान, कही यह बात भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    चुनाव आयोग आज करेगा हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का ऐलान झारखंड
    हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को होंगे चुनाव, 24 को आएंगे नतीजे हरियाणा

    देवेंद्र फडणवीस

    महाराष्ट्रः 2,657 किलोग्राम प्याज बेचकर किसान को मिले मात्र 6 रुपये, मुख्यमंत्री को भेजी कमाई महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण 13,000 का जुर्माना, पुलिस ने किया माफ मुंबई
    किसान मार्च: फिर से नासिक से मुंबई तक के पैदल मार्च पर निकले महाराष्ट्र के किसान मुंबई
    महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने छोड़ी कांग्रेस, 10 और विधायक लाइन में भारतीय जनता पार्टी

    कांग्रेस समाचार

    नई स्टैंडिंग कमेटियों का गठन, राहुल रक्षा और चिदंबरम विदेश मामलों की कमेटी में शामिल शशि थरूर
    जम्मूू-कश्मीर में जारी प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, आजाद की भी याचिका शामिल भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    राजस्थान भाजपा अध्यक्ष बोले, अगर देश में RSS नहीं होता तो देश नहीं होता जयपुर
    मां हीराबेन से आशीर्वाद लेने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, ऐसे मना रहे हैं अपना जन्मदिन नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025