Page Loader
हरियाणा: कांग्रेस-AAP गठबंधन पर संशय बरकरार, AAP जारी कर सकती है 90 उम्मीदवारों की सूची
आम आदमी पार्टी हरियाणा में 90 सीटों पर लड़ने को तैयार

हरियाणा: कांग्रेस-AAP गठबंधन पर संशय बरकरार, AAP जारी कर सकती है 90 उम्मीदवारों की सूची

लेखन गजेंद्र
संपादन Manoj Panchal
Sep 09, 2024
01:24 pm

क्या है खबर?

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन चल रहे हैं और अभी तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन को लेकर कोई खबर नहीं आई है। इस बीच AAP के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता का कहना है कि अगर शाम तक गठबंधन को लेकर कोई खबर सामने नहीं आती है तो वह 90 उम्मीदवार की सूची जारी कर देंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी उम्मीदवार पूरी तरह तैयार हैं।

चुनाव

अभी तक नहीं आई गठबंधन की कोई खबर

सुशील गुप्ता ने मीडिया से कहा, "हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं 90 सीटों के लिए पूरी तैयारी कर रहा हूं। आलाकमान की ओर से गठबंधन की कोई खबर अब तक नहीं आई है, अगर शाम तक कोई खबर नहीं आती है तो हम अपने 90 विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देंगे। पार्टी पूरी तैयारी में लगी है। थोड़ा इंतजार है।" राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी शाम तक इंतजार करने को कहा है।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले हरियाणा में AAP प्रमुख

information

हरियाणा में कब होने हैं चुनाव?

हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। इसके लिए भाजपा ने कई उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने भी अपने कई उम्मीदवारों के नाम बता दिए हैं।