Page Loader
एग्जिट पोल: मिजोरम में कौन-सी पार्टी बनाएगी सरकार, किसको हुआ फायदा-नुकसान?
मिजोरम के एग्जिट पोल में MNF और ZPM के बीच मुकाबला

एग्जिट पोल: मिजोरम में कौन-सी पार्टी बनाएगी सरकार, किसको हुआ फायदा-नुकसान?

लेखन गजेंद्र
Nov 30, 2023
07:19 pm

क्या है खबर?

सभी 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) और जोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) के बीच कड़ा मुकाबला है। मिजोरम में 40 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसके परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे। मिजोरम में सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत है। मौजूदा समय में MNF की ओर से जोरमथांगा मुख्यमंत्री हैं।

एक्जिट पोल

जन की बात ने ZPM की सरकार बनाई

जन की बात एग्जिट पोल ने MNF को 10 से 14, ZPM को 15 से 25, कांग्रेस को 5 से 9 और भाजपा को 2 सीटें दी हैं। इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल MNF को 14 से 18, ZPM को 12 से 16, कांग्रेस को 8 से 10 और भाजपा को 2 सीटें दे रही है। टाइम्स नाऊ ने MNF को 14-18, ZPM को 10-14, कांग्रेस को 9-13, भाजपा को 0-2 और अन्य को 1 सीट दी है।

अनुमान

अन्य एग्जिट पोल क्या कह रहे हैं?

एबीपी सी-वोटर का एग्जिट पोल MNF को 15 से 21, ZPM को 12 से 18, कांग्रेस को 2 से 8 और अन्य को 5 सीटें देता नजर आ रहा है, जबकि भाजपा को शून्य सीटें मिल रही हैं। बता दें, 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 5 सीटें, MNF को 26 सीटें और ZPM को 8 और भाजपा को एक सीटे मिली थी। इस साल MNF को कम सीट मिलने की उम्मीद है।