चुनाव आयोग ने INDIA गठबंधन के मार्च पर कहा- किसी राजनीतिक दल का अनुरोध नहीं मिला
क्या है खबर?
चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन के 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' को लेकर आयोग का बयान सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कहना है कि सभी विपक्षी सांसद CEC कुमार से मिलना चाह रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई अनुमति नहीं दी, जिसके बाद मार्च किया जा रहा है। राहुल का कहना है कि जब तक चुनाव आयोग के अधिकारी मिलने की अनुमति नहीं देते, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
धरना
आकाशवाणी भवन के सामने बैठे हैं सांसद
राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई बड़े नेता और सांसद आकाशवाणी भवन के सामने धरने पर बैठे हैं।
दोपहर को सभी सांसदों ने वहीं बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर हल्का-फुल्का खाना खाया और दरी बिछाकर बैठ गए।
राहुल का कहना है कि सांसद सिर्फ CEC से मिलेंगे, हम जितनी देर बैठना होगा, बैठेंगे। कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को भी दिल्ली न छोड़ने को कहा है।
जवाब
चुनाव आयोग ने दिया बयान
विपक्षी सांसदों के दावों के बीच चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों की ओर से कोई अनुरोध मिलने को इनकार कर दिया है। सांसदों का कहना है कि आयोग ने उनको मिलने की अनुमति नहीं दी है।
समाचार एजेंसी PTI ने चुनाव आयोग के सूत्रों के हवाले से बताया कि उसे किसी भी राजनीतिक दल से बैठक के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला है।
राहुल का कहना है कि राष्ट्र की आवाज का अपमान हुआ है।
ट्विटर पोस्ट
विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन जारी
कांग्रेस का धरना जारी है, राहुल और प्रियंका गांधी कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ धरने पर जमे हुए हैं।
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) October 6, 2026
आकाशवाणी भवन नया धरना स्थल बन गया है. pic.twitter.com/kjYns8dPD8