Page Loader
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, किसके पास सबसे अधिक विभाग?
दिल्ली में भाजपा सरकार की कैबिनेट में विभागों का बंटवारा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, किसके पास सबसे अधिक विभाग?

लेखन गजेंद्र
Feb 21, 2025
10:12 am

क्या है खबर?

दिल्ली में भाजपा सरकार के गठन के कुछ घंटों बाद विभागों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त समेत 8 विभागों को रखा है। उनके पास राजस्व, सामान्य प्रशासन, सतर्कता, महिला और बाल कल्याण, जनसंपर्क, योजना, जमीन और भवन विभाग के अलावा वे विभाग रहेंगे, जो अन्य मंत्री नहीं संभालेंगे। उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा को 5 विभाग दिए गए हैं, जिसमें लोक निर्माण विभाग (PWD), जल, गुरुद्वारा चुनाव, विधायी मामले, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग शामिल है।

विभाग

मुख्यमंत्री रेखा के बाद आशीष सूद को मिले सबसे अधिक विभाग

मुख्यमंत्री रेखा के बाद आशीष सूद को सबसे अधिक विभाग दिए गए हैं। उनको गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, ट्रेनिंग और तकनीकी शिक्षा विभाग दिया गया है। सूद इससे पहले दिल्ली नगर निगम में शिक्षा समिति के चेयरमैन रहते हुए काफी अच्छा काम कर चुके हैं, जिसको देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। मनजिंदर सिंह सिरसा को खाद्य आपूर्ति, वन और पर्यावरण और उद्योग विभाग दिए गए हैं।

कैबिनेट

किसे मिला स्वास्थ्य और परिवहन विभाग?

भाजपा के दलित समाज से विधायक रविंदर सिंह इंद्राज को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग और सहकारिता चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली दंगों के समय अपने विवादित बयानों से चर्चा में आए विधायक कपिल मिश्रा को कानून और न्याय विभाग, श्रम, रोजगार, कला और संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग दिया गया है। पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, परिवहन और सूचना तकनीक विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में विभागों का बंटवारा