Page Loader
कितनी पढ़ी-लिखी हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता? ली हैं ये डिग्री
कितनी पढ़ी-लिखी हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?

कितनी पढ़ी-लिखी हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता? ली हैं ये डिग्री

लेखन गजेंद्र
Feb 19, 2025
08:45 pm

क्या है खबर?

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का ऐलान हो चुका है। भाजपा ने शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपी है। वह दिल्ली में सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। मूल रूप से हरियाणा के जींद से आने वालीं रेखा का जन्म 19 जुलाई, 1974 को हुआ था। उनके पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक थे, जबकि मां उर्मिला जिंदल गृहिणी थीं। आइए जानते हैं उन्होंने रेखा कहां तक पढ़ीं हैं?

शिक्षा

रेखा 2 साल की उम्र में आ गई थीं दिल्ली

रेखा जब 2 साल की थीं, तभी उनके पिता का बैंक प्रबंधक के तौर पर दिल्ली तबादला हो गया और वे परिवार के साथ राजधानी आ गई थीं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई दिल्ली के स्कूल से की और उसके बाद दौलत राम कॉलेज से बैचलर ऑफ कॉमर्स (Bcom) किया। Bcom के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और काफी समय वकालत की। इसके अलावा रेखा कला में स्नातकोत्तर हैं और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) किया है।

शपथ

रेखा कल लेंगी शपथ

रेखा गुरुवार, 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, जिसकी तैयारी कई दिनों से चल रही है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 30,000 लोग मौजूद रहेंगे। प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। वे भी कल मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेंगे। समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।