NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली की निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट में कौन-कौन विधायक शामिल?
    अगली खबर
    दिल्ली की निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट में कौन-कौन विधायक शामिल?
    दिल्ली में रेखा गुप्ता की कैबिनेट में कौन-कौन शामिल?

    दिल्ली की निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट में कौन-कौन विधायक शामिल?

    लेखन गजेंद्र
    Feb 20, 2025
    10:52 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली में नई मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट का भी चुनाव हो गया है। रेखा गुप्ता की कैबिनेट में 6 विधायकों को शामिल किया गया है, जिसमें प्रवेश वर्मा भी शामिल हैं।

    भाजपा ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री और प्रवेश को उपमुख्यमंत्री चुना है। इनके अलावा दिल्ली कैबिनेट में कपिल मिश्रा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह और पंकज कुमार सिंह शामिल होंगे।

    सभी को एक साथ दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शपथ दिलाई जाएगी।

    पहचान

    कौन हैं रेखा?

    रेखा शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं। वे फिलहाल दिल्ली भाजपा की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

    उन्होंने अपना राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू किया था। छात्र राजनीति के दौरान ही वे दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में सचिव चुनी गई थीं।

    वे मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं, लेकिन जब वे 2 साल की थीं, तब उनका परिवार दिल्ली आ गया था।

    कैबिनेट

    कपिल मिश्रा को कैबिनेट का अनुभव, लेकिन अनियमितता का लगा था आरोप

    दिल्ली की कैबिनेट में करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा पहले आम आदमी पार्टी में थे, लेकिन विवादों के बाद 2019 में भाजपा में आ गए।

    वे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट में जल संसाधन मंत्री थे, लेकिन उनके विभाग में अनियमितताएं सामने आने के बाद उन्हें हटा दिया गया।

    मिश्रा की मां अन्नपूर्णा मिश्रा भाजपा में थीं और पूर्वी दिल्ली की मेयर रह चुकी हैं। मिश्रा दिल्ली दंगों के दौरान अपनी धमकी को लेकर विवादों में आए थे।

    अनुभव

    कैबिनेट में कौन-कौन नया?

    कैबिनेट में शामिल पंकज पूर्वांचली चेहरा हैं। विकासपुरी से विधायक पंकज राज मोहन सिंह के पुत्र हैं, जो दिल्ली नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त रह चुके हैं।

    राजौरी गार्डन से विधायक मनजिंदर दिल्ली कैबिनेट में सिख चेहरा हैं। वे अकाली दल से विधायक रह चुके हैं। वे 2021 में भाजपा में आ गए।

    बवाना से रविंद्र दलित चेहरा हैं और जनकपुरी से पहली बार विधायक आशीष संघ से जुड़े रहे हैं और पंजाबी चेहरा हैं।

    बयान

    मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद रेखा ने क्या कहा?

    मुख्यमंत्री चुने जाने से पहले रेखा ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा के मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली में एक नया अध्याय शुरू होगा। दिल्ली बहुत सारे विकास कार्यों के साथ एक नई कहानी लिखेगी, लोगों को अधिकार मिलेंगे, सभी काम होंगे। कल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बहुत उत्साह है। लोग इसमें शामिल होना चाहते हैं। 26 साल बाद दिल्ली अपनी क्षमता का एहसास करने के लिए तैयार है। हमारे पास बहुत सारी विकास योजनाएं हैं।"

    कैबिनेट

    शपथ ग्रहण में कौन-कौन शामिल होगा?

    रेखा गुप्ता गुरुवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, जिसकी तैयारी कई दिनों से चल रही है।

    शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 30,000 लोग मौजूद रहेंगे।

    समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

    कई फ़िल्मी सितारों के शामिल होने की भी सम्भावना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    भाजपा समाचार
    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    दिल्ली

    ACB विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप मामले में अरविंद केजरीवाल पर कर सकती है कार्रवाई आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली की कोर्ट ने 7 बार महिलाओं को बरी किया, कहा- छोटे कपड़े पहनना अपराध नहीं देश
    दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक 30 डिग्री तक पहुंचा पारा, जानिए कैसा रहेगा आज मौसम  उत्तर प्रदेश
    दिल्ली में नई सरकार बनते ही बड़ी कार्रवाई, परिवहन विभाग के 6 अधिकारी गिरफ्तार केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    भाजपा समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: पटपड़गंज सीट से अवध ओझा हारे, भाजपा के नेगी जीते दिल्ली विधानसभा चुनाव
    उत्तर प्रदेश: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के चंद्रभानु पासवान जीते, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हारे अयोध्या
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: रुझानों में भाजपा को बहुमत, कौन होगा मुख्यमंत्री? रमेश बिधूड़ी
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: केजरीवाल-सिसोदिया हारे, आतिशी जीतीं; जानें बड़ी सीटों का हाल दिल्ली

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: ग्रेटर कैलाश में सौरभ भारद्वाज भाजपा की शिखा राय से हारे सौरभ भारद्वाज
    दिल्ली में AAP-कांग्रेस की लड़ाई से नुकसान, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुला ने कसा तंज  उमर अब्दुल्ला
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: करावल नगर सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा दोबारा बने विधायक कपिल मिश्रा
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: मुस्तफाबाद से दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन चुनाव हारे दिल्ली दंगे 2020
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025