Page Loader
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: ओखला से अमानतुल्लाह तीसरी बार जीते चुनाव, भाजपा को हराया
दिल्ली विधानसभा के चुनाव में ओखला से अमानतुल्लाह खान पीछे

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: ओखला से अमानतुल्लाह तीसरी बार जीते चुनाव, भाजपा को हराया

लेखन गजेंद्र
Feb 08, 2025
09:29 am

क्या है खबर?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। ओखला सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के 2 बार के विधायक अमानतुल्लाह खान ने भाजपा के मनीष चौधरी को पिछाड़ दिया है। खान को कुल 88,943 वोट और चौधरी को 65,304 वोट मिले हैं। चौधरी 23,639 वोट से हारे हैं। तीसरे स्थान पर असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी से उतरे शिफा-उर-रहमान रहे, जिनको 39,558 वोट मिले। कांग्रेस की अरीबा खान 12,739 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

चुनाव परिणाम

विवादों से घिरे रहे हैं अमानतुल्लाह खान

AAP के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान विवादों से घिरे रहे हैं। उनके ऊपर 19 मुकदमें दर्ज हैं, जिसमें वक्फ बोर्ड में कथित घोटाला और वित्तीय अनियमितता भी शामिल है। खान ने 2008 और 2013 में लोक जनशक्ति पार्टी से लड़कर राजनीतिक शुरूआत की थी, लेकिन हार गए। इसके बाद वे AAP में आ गए। उन्होंने 2015 और 2020 में AAP के टिकट से चुनाव लड़ा और जीते। वे दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

चुनाव

क्या है ओखला सीट का इतिहास?

पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में आने वाली ओखला सीट पर भाजपा का कभी खाता नहीं खुला। यहां कांग्रेस के अलावा AAP और जनता दल के विधायक बने हैं। मुस्लिम बहुल सीट होने के कारण यहां से मुस्लिम उम्मीदवार जीतते आए हैं। 1993 से 2008 तक परवेज हाशमी ने जनता दल और कांग्रेस के टिकट पर और 2013 में आसिफ मोहम्मद खान ने कांग्रेस के टिकट पर सीट जीती है। इस बार भाजपा के हिंदू उम्मीदवार मनीष ने काफी टक्कर दी थी।