NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया 675 वोट से हारे
    अगली खबर
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया 675 वोट से हारे
    दिल्ली विधानसभा चुनाव में जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया हारे

    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया 675 वोट से हारे

    लेखन गजेंद्र
    Feb 08, 2025
    12:40 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। दिल्ली की दूसरी प्रमुख सीट में शामिल जंगपुरा में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख उम्मीदवार मनीष सिसोदिया हार गए हैं।

    उनको भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने करीब 675 वोटों से हराया। मारवाह को कुल 38,859 वोट और सिसोदिया को 38184 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के फरहाद सूरी हैं, जिनको 7,350 वोट मिले।

    दिल्ली में भाजपा 70 में 48 और AAP ने 22 सीट जीती है।

    चुनाव परिणाम

    सिसोदिया के लिए कड़ा था मुकाबला

    दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया अपनी पटपड़गंज सीट छोड़कर जंगपुरा से लड़ रहे थे। उन्होंने 2013 से लगातार पटपड़गंज सीट जीती है।

    जंगपुरा सीट भी पिछले 3 बार से AAP के पास है। यहां से 2013 में मनिंदर सिंह धीर विधायक बने। इसके बाद 2015 और 2020 में लगातार प्रवीण कुमार जीते हैं।

    2015 और 2020 के चुनाव में प्रवीण ने भाजपा में शामिल हुए धीर को और इम्प्रीत सिंह बख्शी को लगभग 20,000 वोटों से हराया था।

    चुनाव

    जंगपुरा सीट पर अनुभवी राजनेताओं का गढ़

    दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में आने वाली जंगपुरा सीट एक तरह से देखें तो अनुभवी राजनेताओं का गढ़ रही है। यहां के लिए सिसोदिया नए और बाहरी उम्मीदवार हैं।

    1993 से 2008 तक यह सीट कांग्रेस के पास रही है। पहले जग प्रवेश चंद्र, फिर तरविंदर सिंह मारवाह यहां से जीतते रहे।

    मौजूदा कांग्रेस उम्मीदवार फरहाद सूरी भी पुराने राजनीतिक परिवार से हैं। उनकी मां दिवंगत ताजदार बाबर विधायक और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष रही हैं।

    सूरी खुद कांग्रेस से मेयर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनीष सिसोदिया
    दिल्ली विधानसभा चुनाव
    विधानसभा चुनाव नतीजे

    ताज़ा खबरें

    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    मनीष सिसोदिया

    शराब नीति मामला: CBI ने कोर्ट को बताया, मनीष सिसोदिया ने कारोबार में गुटबाजी को बढ़ाया शराब नीति
    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आरोप, दिल्ली पुलिस ने किया मनीष सिसोदिया से दुर्व्यवहार; देखें वीडियो अरविंद केजरीवाल
    शराब नीति मामला: मनीष सिसोदिया को झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  दिल्ली
    मनीष सिसोदिया कुछ घंटों के लिए पत्नी से मिल सकेंगे, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी इजाजत दिल्ली हाई कोर्ट

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    मनोज तिवारी बोले- भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं को न लड़ने दिया जाए चुनाव आम आदमी पार्टी समाचार
    शाहीन बाग में भारी संख्या में पुलिस तैनात, हिंदू सेना ने रद्द की अपनी मार्च दिल्ली पुलिस
    'गोली मारो' नारों पर मीडिया से बोले अनुराग ठाकुर- आप लोग बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 11 नामों का किया ऐलान दिल्ली

    विधानसभा चुनाव नतीजे

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा ने कैसे हासिल की रिकॉर्ड जीत? जानिए प्रमुख कारण हरियाणा
    हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को पहुंचाया नुकसान, इन 5 सीटों पर बिगड़ा खेल हरियाणा
    हरियाणा चुनाव के बाद INDIA गठबंधन में फूट के आसार, कांग्रेस को निशाने पर लिया हरियाणा
    हरियाणा: दादरी में भाजपा पहली बार जीती, राम रहीम को पैरोल देने वाला अधिकारी था उम्मीदवार राम रहीम सिंह केस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025