दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: ग्रेटर कैलाश में सौरभ भारद्वाज भाजपा की शिखा राय से हारे
क्या है खबर?
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। दिल्ली की ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के सौरभ भारद्वाज चुनाव हार गए हैं।
यहां भाजपा की शिखा राय ने भारद्वाज को 3,188 वोट से हराया है। शिखा को 49,594 वोट मिले, जबकि भारद्वाज को 46,406 वोट मिले हैं।
कांग्रेस की ओर से गर्वित सिंघवी को कुल 6,711 वोट मिले।
चुनाव में भाजपा ने कुल 48 और AAP ने 22 सीटें जीती हैं। कांग्रेस शून्य पर है।
चुनाव परिणाम
2013 से सीट पर सौरभ का कब्जा
इंजीनियर से नेता बने सौरभ भारद्वाज 2013 से इस सीट पर कब्जा जमाए हैं। दिल्ली में जन्में सौरभ ने यहीं से कम्प्यूटर साइंस और कानून की डिग्री हासिल की है।
उनकी विशेषज्ञता माइक्रोचिप और कोडिंग में थी। इसके बाद वे अरविंद केजरीवाल के संपर्क में आए और राजनीति में आ गए।
सौरभ AAP के मुख्य प्रवक्ता हैं। दो बार विधायक बनने के बाद उन्हें इस साल जल और शहरी विकास विभाग सौंपे गए थे, लेकिन जल्द वापस ले लिए गए।
चुनाव
क्या है ग्रेटर कैलाश सीट का इतिहास?
नई दिल्ली क्षेत्र में आने वाली इस सीट भाजपा और उसके बाद AAP के कब्जे में रही है। 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई थी।
इसके बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर के बावजूद भाजपा के प्रोफेसर विजय कुमार मेहरोत्रा जीते थे। इसके बाद 2013 से लेकर 2020 तक लगातार सौरभ इस सीट से जीतते आ रहे हैं।
कांग्रेस का सीट पर कभी खाता नहीं खुला।