LOADING...
दिल्ली: भाजपा ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की, JDU और LJP को 2 सीट दी
दिल्ली में भाजपा ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की (फाइल तस्वीर: एक्स/@narendramodi)

दिल्ली: भाजपा ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की, JDU और LJP को 2 सीट दी

लेखन गजेंद्र
Jan 16, 2025
04:34 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की अंतिम और चौथी सूची जारी कर दी, जिसमें 9 उम्मीदवार शामिल हैं। भाजपा ने बवाना से रविंद्र कुमार, वजीरपुर से पूनम शर्मा, दिल्ली कैंट से भुवन तंवर, संगम विहार से चंदन चौधरी, त्रिलोकपुरी से रविकांत उज्जैन, शाहदरा से संजय गोयल, बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ और गोकलपुर से प्रवीण निमेष को उतारा है। ग्रेटर कैलाश में शिखा राय आम आदमी पार्टी (AAP) के सौरभ भारद्वाज को चुनौती देंगी।

ट्विटर पोस्ट

भाजपा की सूची

चुनाव

भाजपा ने 2 सीट गठबंधन को दी

भाजपा ने 70 में से 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। उसने 2 सीट बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को दी है। JDU ने बुराड़ी सीट पर दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया है। कुमार पहले भी चुनाव में उतर चुके हैं। चिराग पासवान की पार्टी को देवली सीट मिली है। अभी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

चुनाव

दिल्ली में 5 फरवरी को है मतदान

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सबसे पहले AAP ने 70 उम्मीदवार घोषित किए। उसके बाद कांग्रेस ने अपने सभी उम्मीदवार उतार दिए। सबसे कड़ा मुकाबला, नई दिल्ली, जंगपुरा, पटपड़गंज, कालकाजी, चांदनी चौक, ग्रेटर कैलाश सीट पर दिखाई दे रहा है। दिल्ली में मतदान 5 जनवरी को और मतगणना 8 फरवरी को होगी। इस बार दिल्ली में 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।