Page Loader
दिल्ली चुनाव परिणामों से भाजपा में जीत का जश्न, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे प्रदेश कार्यालय
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यालय जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी (फाइल तस्वीर)

दिल्ली चुनाव परिणामों से भाजपा में जीत का जश्न, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे प्रदेश कार्यालय

लेखन गजेंद्र
Feb 08, 2025
12:21 pm

क्या है खबर?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। शुरूआती रूझान में आम आदमी पार्टी (AAP) पिछड़ते दिख रही है, जबकि भाजपा 44 सीटों पर आगे है। शुरूआती रूझानों को देखकर भाजपा में जश्न का माहौल है। भाजपा 27 सालों के इंतजार के बाद दिल्ली में वापसी करती दिख रही है। इस बीच खबर आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे के बाद भाजपा के केंद्रीय नहीं बल्कि प्रदेश कार्यालय में पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

रूझान

भाजपा बहुमत की ओर

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में भाजपा अभी 44 पर आगे चल रही है, जबकि AAP 26 पर आगे है। कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य धाकड़ नेता भी पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस कई सीटों पर तीसरे नंबर पर चल रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अपनी सीट पर बढ़त बनाई थी, लेकिन अब पिछड़ गए हैं।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल