Page Loader
दिल्ली की महिलाओं को चुनाव बाद हर महीने मिलेंगे 2,100 रुपये, अरविंद केजरीवाल का ऐलान 
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए 2,100 रुपये की घोषणा की (तस्वीर: एक्स/@AamAadmiParty)

दिल्ली की महिलाओं को चुनाव बाद हर महीने मिलेंगे 2,100 रुपये, अरविंद केजरीवाल का ऐलान 

लेखन गजेंद्र
Dec 12, 2024
02:29 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव चलते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को जरूरी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान निधि योजना को मंजूरी दे दी है, जिससे हर महिला के बैंक खाते में हर महीने 1,000-1,000 रुपये आएंगे। उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव जीतती है तो यह राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये प्रति महीना कर दी जाएगी।

घोषणा

केजरीवाल ने क्या की घोषणा?

महिला सम्मान कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने कहा, "आज मैं दिल्ली की महिलाओं के लिए 2 बड़ी घोषणाएं करने आया हूं। मैंने वादा किया था कि मैं हर महिला को 1,000 रुपए दूंगा। आज सुबह आतिशी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया। चुनावों की घोषणा के कारण अभी खाते में पैसे नहीं आएंगे। महंगाई के कारण 1,000 रुपए पर्याप्त नहीं होंगे। इसलिए 2,100 रुपए के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले अरविंद केजरीवाल