NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटकः कांग्रेस-JD(S) के 11 विधायकों ने दिये इस्तीफे, सरकार बनाने को तैयार भाजपा
    कर्नाटकः कांग्रेस-JD(S) के 11 विधायकों ने दिये इस्तीफे, सरकार बनाने को तैयार भाजपा
    राजनीति

    कर्नाटकः कांग्रेस-JD(S) के 11 विधायकों ने दिये इस्तीफे, सरकार बनाने को तैयार भाजपा

    लेखन प्रमोद कुमार
    July 06, 2019 | 04:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कर्नाटकः कांग्रेस-JD(S) के 11 विधायकों ने दिये इस्तीफे, सरकार बनाने को तैयार भाजपा

    कर्नाटक की कुमारास्वामी सरकार के लिए संकट की घड़ी आ गई है। कांग्रेस और कुमारास्वामी की पार्टी जनता दल (सेकुलर) के कुल 11 विधायकों ने इस्तीफे दे दिए हैं। इनमें से आठ कांग्रेस और तीन JD(S) विधायक हैं। इसके साथ ही विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर 69 और JD(S) विधायकों की संख्या 34 रह गई है। इस्तीफा देने वाले विधायकों में से चार ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को दोबारा पद सौंपने की मांग की है।

    कांग्रेस के दो विधायकों ने पहले दिया था इस्तीफा

    कांग्रेस के दो विधायकों रमेश झारकिहोली और आनंद सिंह ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर 77 हो गई थी। 224 सदस्यों वाली विधानसभा में JD(S) के 37, दो निर्दलीय और एक बसपा विधायक के सहारे गठबंधन की सरकार है। दो विधायकों के इस्तीफा देने के बाद विधानसभा में सदस्यों की संख्या घटकर 223 और बहुमत का आंकड़ा 112 हो गया था। शनिवार को फिर दोनों पार्टियों में इस्तीफे हुए हैं।

    बहुमत का आंकड़ा पहुंचा 106

    इन इस्तीफों के बाद कांग्रेस के 69 और JD (S) के 34 विधायक बचे हैं। यह संख्या मिलाकर 103 होती है, जबकि विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या घटकर 211 हो गई है और बहुमत का आंकड़ा 106 आ गया है। चुनावों में भाजपा ने 105 सीटें जीती थीं। यानी भाजपा बहुमत के पास पहुंच गई है। हालांकि राज्य के उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोई विधायक इस्तीफा नहीं देगा। कांग्रेस ने शाम पांच बजे आपातकालीन बैठक बुलाई है।

    अमेरिका से कल लौटेंगे मुख्यमंत्री कुमारास्वामी

    JD (S) नेता और राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी रविवार को अमेरिका से लौटेंगे। उन्होंने हाल ही में कहा था कि उन्हें राज्य के घटनाक्रमों की जानकारी है। भारतीय जनता पार्टी उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए सपने देख रही है।

    सरकार बनाने को तैयार भाजपा

    गठबंधन विधायकों के इस्तीफे के बाद भाजपा नेता सदानंद गौड़ा ने कहा कि विधायकों ने सोचा होगा कि यह पार्टी से बाहर आने का उचित समय है। उन्होंने कहा कि अगर गवर्नर भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं तो भाजपा सरकार बनाने को तैयार है। भाजपा फिलहाल सबसे बड़ी पार्टी है। गौड़ा ने बताया कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो येदियुरप्पा मुख्यमंत्री होंगे। वहीं कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी केसी वेणुगोपाल बेंगलुरू रवाना हो गए हैं।

    इस्तीफा देने वाले विधायकों ने की सिद्दारमैया को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

    इस्तीफा देने वाले आठ कांग्रेस विधायकों में से चार विधायकों का कहना है कि उन्होंने पार्टी हाई कमान और गठबंधन के नेताओं को बता दिया है कि यदि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वे अपना इस्तीफा वापस ले सकते हैं। बता दें, सिद्धारमैया पिछली सरकार के मुख्यमंत्री थी। पार्टी और सरकार में मची उठापटक के बीच वो बेंगलुरू स्थित अपने घर पहुंच गए हैं।

    इन विधायकों ने दिये इस्तीफे

    जनता दल (सेकुलर) के एच विश्वनाथ, नारायण गौड़ा और के गोपालैया ने इस्तीफा दिया है। वहीं कांग्रेस के रामालिंगा रेड्डी, बीसी पाटिल, सौम्या रेड्डी, प्रतापगौड़ा पाटिल, शिवाराम हेब्बर, महेश कुमाथलि, एसटी सोमाशेखर, बिरथी बसवाराज ने इस्तीफे दिए हैं।

    मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी कर चुके हैं देवेगौड़ा

    पिछले महीने पूर्व प्रधानमंत्री और JD (S) प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक में मध्यावधि चुनाव होने की भविष्यवाणी की थी। देवगौड़ा ने कहा कि उन्हें राज्य में मध्यावधि चुनाव होने पर जरा सा भी शक नहीं है। बता दें कि कर्नाटक में JD(S) और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार है। 2018 में सरकार बनने के बाद से ही दोनों पार्टियों में मतभेद रहे हैं और इसी पृष्ठभूमि में देवगौड़ा ने ये बयान दिया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कर्नाटक
    भारतीय जनता पार्टी
    कांग्रेस समाचार

    कर्नाटक

    कर्नाटकः गठबंधन सरकार पर संकट के बादल, इस्तीफा देने पहुंचे कांग्रेस-JD(S) के 15 विधायक भारतीय जनता पार्टी
    गुजरात राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा से बचाने के लिए कांग्रेस ने माउंट आबू भेजे 65 विधायक गुजरात
    कर्नाटकः कांग्रेस के दो विधायकों का इस्तीफा, भाजपा ने दिये सरकार बनाने के संकेत भारतीय जनता पार्टी
    चेन्नई जल संकट: इडली-डोसा बैटर खरीदने पर ग्राहकों को एक बाल्टी मुफ्त पानी दे रहा दुकानदार नरेंद्र मोदी

    भारतीय जनता पार्टी

    अमर्त्य सेन बोले- बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा 'जय श्री राम' नारा, भाजपा ने दिया जवाब पश्चिम बंगाल
    वाराणसी से भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 9 करोड़ सदस्यों का लक्ष्य नरेंद्र मोदी
    महाराष्ट्रः कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने इंजीनियर पर फेंका कीचड़, फिर रस्सी से बांधा मुंबई
    RSS मानहानि केस में राहुल ने खुद को बताया निर्दोष, जानें क्या है मामला मुंबई

    कांग्रेस समाचार

    पटना में लगे पोस्टर, राहुल ने इस्तीफा वापस नहीं लिया तो आत्मदाह करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता बिहार
    राहुल के इस्तीफे के बाद नए अध्यक्ष की तलाश शुरू, अगले हफ्ते कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक सोनिया गांधी
    प्रियंका ने किया राहुल का इस्तीफे का समर्थन, कहा- कम लोगों में होती है ऐसी हिम्मत राहुल गांधी
    राहुल गांधी ने कहा- मैं अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पार्टी जल्द करे नए अध्यक्ष का फैसला राहुल गांधी
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023