Page Loader
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से 94 वोटों से हारे
उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से 94 वोटों से हारे

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से 94 वोटों से हारे

लेखन गजेंद्र
Dec 03, 2023
10:00 pm

क्या है खबर?

छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में सरगुजा जिले की अंबिकापुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और भाजपा के राजेश अग्रवाल के बीच कड़ा मुकाबला रहा। अग्रवाल ने करीबी मुकाबले में सिंहदेव को 94 वोटों से मात दी। अग्रवार को 90,780 वोट मिले, वहीं सिंहदेव 90,686 वोट ही हासिल कर पाए। तीसरे नंबर पर रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार बलसाई कोराम को महज 6,083 वोट मिले।

परिणाम

दो करीबियों के बीच हुआ मुकाबला

भाजपा के उम्मीदवार राजेश अग्रवाल भाजपा में आने से पहले कांग्रेस में थे और टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाते थे। वह उनकी हर राजनीतिक चाल से काफी परिचित हैं। अग्रवाल 2018 में भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे पहले अग्रवाल लखनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वह जिला कार्यसमिति के सदस्य हैं। बता दें कि सिंहदेव 2008, 2013 और 2018 में अंबिकापुर से लगातार 3 चुनाव जीते थे।

चुनाव

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जीत दर्ज की

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जीत दर्ज की है। पार्टी ने राज्य की 90 में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की है। सत्तारूढ़ कांग्रेस महज 35 सीटें जीत पाई है। छत्तीसगढ़ में 90 सीटों के लिए 2 चरणों में मतदान हुआ था। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण 7 नवंबर को पहले चरण में 20 सीटों पर और 17 नवंबर को दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान हुआ था। यहां कुल 76.31 प्रतिशत मतदान हुआ था।