Page Loader
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में उठा EVM का मुद्दा, खड़गे बोले- मशीन धोखा है
गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने EVM का मुद्दा उठाया (तस्वीर: एक्स/@kharge)

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में उठा EVM का मुद्दा, खड़गे बोले- मशीन धोखा है

लेखन गजेंद्र
Apr 09, 2025
01:32 pm

क्या है खबर?

गुजरात के अहमदाबाद में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को हटाने का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे धोखा बताया। खड़गे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा, "पूरी दुनिया के विकसित देश EVM को छोड़कर बैलेट पेपर की तरफ चले गए हैं। कहीं भी दुनिया में EVM नहीं हैं सिर्फ भारत में है। विकसित देश बैलेट पेपर पर चल रहे हैं, लेकिन हम भारत EVM पर निर्भर हैं।"

विरोध

EVM धोखा है- खड़गे

खड़गे ने आगे कहा, "ये सब फ्रॉड है, मैं ये कहूंगा, लेकिन वो कहेंगे कि प्रूफ करो। अरे आपने ऐसी तकनीक बना लिया है, जिससे आपको फायदा हो और विपक्ष पार्टी को नुकसान हो। ऐसी तकनीक बनाकर अगर विपक्ष को हराना चाहते हैं तो आज नहीं तो कल, इस देश के नौजवान उठेंगे और आपका हाथ पकड़कर कहेंगे, हमको बैलेट पेपर चाहिए, EVM नहीं।" अधिवेशन में तमाम राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेताओं ने यह मुद्दा उठाया है।

ट्विटर पोस्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे ने EVM पर निशाना साधा