NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / 'हम निभाएंगे' के वादे के साथ कांग्रेस ने जारी किया 'जन आवाज' घोषणापत्र, जानें बड़ी बातें
    अगली खबर
    'हम निभाएंगे' के वादे के साथ कांग्रेस ने जारी किया 'जन आवाज' घोषणापत्र, जानें बड़ी बातें

    'हम निभाएंगे' के वादे के साथ कांग्रेस ने जारी किया 'जन आवाज' घोषणापत्र, जानें बड़ी बातें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 02, 2019
    01:54 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।

    इसे 'जन आवाज' नाम दिया गया है और इसकी टैगलाइन 'हम निभाएंगे' रखी गई है।

    इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद थीं।

    इस दौरान संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि लोगों की उम्मीद और भविष्य से जुड़ा घोषणापत्र जारी किया जा रहा है। इसे कई लोगों से चर्चा कर तैयार किया गया है।

    घोषणापत्र

    'घोषणापत्र में झूठे वादे नहीं'

    घोषणापत्र जारी करते हुए राहुल ने कहा कि उन्होंने घोषणापत्र बनाने वाली समिति को दो निर्देश दिए थे। पहला यह था कि इसके लिए लोगों की राय ली जानी चाहिए। दूसरा निर्देश यह था कि घोषणापत्र में कोई झूठे वादे नहीं होने चाहिए।

    राहुल ने कहा कि इस घोषणापत्र में 5 बड़े बिंदु रखे गए हैं। राहुल ने न्यूनतम आय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह गरीबी पर वार होगा। इससे अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।

    ट्विटर पोस्ट

    घोषणापत्र जारी करते हुए राहुल गांधी और सोनिया

    Delhi: Congress party releases their election manifesto for #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/fccNKOuSqZ

    — ANI (@ANI) April 2, 2019

    रोजगार

    रोजगार के लिए कांग्रेस की योजना

    राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो एक साल के अंदर देश में खाली पड़े 22 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि 10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायतों में रोजगार दिया जाएगा।

    आंत्रप्रेन्योर के लिए राहुल ने कहा कि देश में नया बिजनेस खोलने के लिए पहले तीन सालों तक किसी प्रकार की परमिशन की जरूरत नहीं होगी। रोजगार देने वाले लोगों के लिए सरकार बैंक के दरवाजे खोलेगी।

    जानकारी

    मनरेगा में 150 दिन का रोजगार देने का ऐलान

    राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मनरेगा का मजाक उड़ाया था, लेकिन कांग्रेस सत्ता में आने पर मनरेगा में काम के दिनों में बढ़ोतरी करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मनरेगा के तहत 150 दिन की रोजगार गारंटी देगी।

    शिक्षा और स्वास्थ्य

    शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में होंगे ये बदलाव

    राहुल ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कांग्रेस देश की GDP का छह प्रतिशत पैसा शिक्षा पर खर्च करेगी। IIT और IIM जैसे संस्थान देशभर में खोले जाएंगे।

    वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र के बारे में बोलते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस पब्लिक हेल्थकेयर को मजबूत करेगी। गरीबों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले अस्पताल बनाए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार की तरह इलाज के लिए प्राइवेट सेक्टर पर निर्भर नहीं रहेगी।

    जानकारी

    किसानों के लिए दो बड़े ऐलान

    किसानों का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर किसानों के लिए अलग बजट पेश किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई किसान लोन नहीं चुका पाता है तो इसे दंडनीय अपराध नहीं माना जाएगा।

    घोषणापत्र

    ऐसे तैयार किया गया 'जन आवाज'

    घोषणापत्र तैयार करने वाली कमेटी के सदस्य राजीव गौड़ा ने कहा कि 'जन आवाज' को बनाने के लिए हर क्षेत्र के लोगों के सुझाव लिए गए थे।

    उन्होंने बताया कि इसके लिए NRI, डॉक्टर, शिक्षक, व्यापारियों, दलित, अल्पसंख्यकों समेत हर क्षेत्र के लोगों से बात की गई।

    इसके अलावा ऑनलाइन माध्यमों जैसे फेसबुक, ट्वीटर और व्हाट्सऐप के जरिए भी लोगों ने अपनी राय भेजी थी।

    बता दें, इस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार: सेंसेक्स 77 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार
    जहीर इकबाल ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा पर लुटाया प्यार, लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा  सोनाक्षी सिन्हा
    ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ बढ़ाया, भारत पर क्या पड़ेगा इससे असर? डोनाल्ड ट्रंप
    सरकार ने इलेक्ट्रिक कार निर्माण योजना के जारी किए दिशा-निर्देश, जानें खास बातें इलेक्ट्रिक कार

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में AK-47 बनाने की फैक्ट्री लगाएगी मोदी सरकार भारतीय जनता पार्टी
    दिल्ली में नहीं होगा AAP और कांग्रेस का गठबंधन, कांग्रेस ने किया इनकार दिल्ली
    केजरीवाल बोले, कांग्रेस को गठबंधन के लिए मना-मना कर थक गए, अब अकेले लड़ेंगे चुनाव आम आदमी पार्टी समाचार
    प्रियंका गांधी के बाद पति रॉबर्ट वाड्रा ने दिया राजनीति में आने का संकेत योगी आदित्यनाथ

    कांग्रेस समाचार

    इलाहाबाद से वाराणसी तक गंगा यात्रा करेंगी प्रियंका गांधी, करेंगी 'नाव पर चर्चा' और 'सांची बात' राहुल गांधी
    केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के बिगड़े बोल, प्रियंका गांधी को बताया 'पप्पू की पप्पी' भारतीय जनता पार्टी
    प्रमोद सावंत हो सकते हैं गोवा के नए मुख्यमंत्री, जल्द होगा नाम का ऐलान भारतीय जनता पार्टी
    गठबंधन के लिए 7 सीट छोड़ने के कांग्रेस के ऑफर पर भड़की मायावती मायावती

    लोकसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश: क्या रहे थे 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे और इस बार क्या है संभावना? भारतीय जनता पार्टी
    क्या लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी मायावती? मुलायम सिंह के लिए प्रचार करके बदलेंगी इतिहास मायावती
    जब खुद भगवान हमारी इच्छाओं को पूरा नहीं कर सकते तो सांसद कैसे करेगा- केंद्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी
    कीमत से लेकर फायदे तक, EVM के बारे में ये बातें आपको जरूर जाननी चाहिए केरल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025