NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस ने AAP को दिया चार सीटों पर लड़ने का ऑफर, केजरीवाल के जवाब का इंतजार
    अगली खबर
    कांग्रेस ने AAP को दिया चार सीटों पर लड़ने का ऑफर, केजरीवाल के जवाब का इंतजार

    कांग्रेस ने AAP को दिया चार सीटों पर लड़ने का ऑफर, केजरीवाल के जवाब का इंतजार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 26, 2019
    10:42 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन का रास्ता साफ होता दिख रहा है।

    कांग्रेस ने दिल्ली में AAP को चार सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। कुल सात लोकसभा सीटों वाली दिल्ली में कांग्रेस खुद तीन सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है।

    अब कांग्रेस को केजरीवाल के जवाब का इंतजार है। केजरीवाल खुद गठबंधन को तैयार थे, ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही इस गठबंधन का ऐलान हो जाएगा।

    सहमति बनाने की कोशिश

    राहुल के घर हुई थी बैठक

    राहुल गांधी ने दिल्ली में गठबंधन पर राय जानने के लिए दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की बैठक बुलाई थी।

    पार्टी में गठबंधन के मामले पर दो मत हैं। शीला दीक्षित और दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षों समेत छह नेताओं ने AAP के साथ गठबंधन का विरोध किया, वहीं दिल्ली प्रभारी पीसी चाको समेत पांच नेताओं ने गठबंधन के पक्ष में अपनी राय रखी।

    माना जा रहा है कि जल्द ही इस गठबंधन पर मुहर लग सकती है।

    विरोध

    AAP से गठबंधन के खिलाफ हैं शीला दीक्षित

    दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित AAP के साथ गठबंधन के खिलाफ है।

    शीला दीक्षित खुलेआम कह चुकी हैं कि वे इन चुनावों में AAP के साथ नहीं जाना चाहती। वहीं शीला समेत दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षों हारून यूसुफ, देवेंद्र यादव और राजेश लिलोथिया ने भी राहुल को पत्र भेजकर गठबंधन के विरोध किया था।

    इनका कहना है कि अगर कांग्रेस दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ती है तो इससे पार्टी को भविष्य में फायदा हो सकता है।

    जानकारी

    दोनों पार्टियों का एक जैसा वोट बैंक

    दिल्ली में दोनों पार्टियों का वोटबैंक लगभग एक जैसा है। दोनों पार्टियां अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति और स्लम और रीसेटलमेंट कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अपना वोटबैंक मानकर चल रही है। ऐसे में पार्टियों के बीच सीटों को लेकर कशमकश जारी है।

    चुनावी नतीजे

    ये रहा था 2014 लोकसभा चुनाव का हाल

    2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान दिल्ली में भाजपा को 46.63 फीसदी वोट AAP को 33.08 फीसदी और कांग्रेस को 15.22 फीसदी वोट मिले थे। भाजपा ने दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

    ऐसी स्थिति में अगर कांग्रेस और AAP एक साथ आती है तो उसके वोट 48 फीसदी से ज्यादा होते हैं जो भाजपा के 46.63 फीसदी से लगभग दो प्रतिशत अधिक है।

    अगर ऐसा होता है तो दिल्ली की सियासी तस्वीर बदल सकती है।

    सर्वे

    कांग्रेस के सर्वे ने बदले हालात

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गठबंधन की संभावनाओं के बीच कांग्रेस ने दिल्ली में एक सर्वे कराया है।

    इसके मुताबिक, 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को 35, AAP को 28 और कांग्रेस को 22 फीसदी वोट मिलेंगे।

    ऐसे में अगर कांग्रेस और AAP का मिलकर भाजपा को रोकना है तो उन्हें साथ मिलकर चुनाव लड़ना होगा।

    साथ ही कांग्रेस ने इसे लेकर अपने कार्यकर्ताओं की राय भी मांगी थी, जिसे राहुल गांधी को सौंप दिया गया है।

    जानकारी

    शरद पवार कर रहे हैं गठबंधन की कोशिश

    कहा जा रहा है कि वरिष्ठ नेता शरद पवार कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन करने की पहल कर रहे हैं। उन्होंने बीते मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात के बाद AAP सांसद संजय सिंह से भी मुलाकात की थी।

    गठबंधन

    केजरीवाल ने दिया था हरियाणा में गठबंधन का प्रस्ताव

    AAP संयोजक केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने हरियाणा में गठबंधन का प्रस्ताव रखा था।

    उन्होंने लिखा, "देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में JJP, AAP और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीटों पर भाजपा हारेगी। राहुल गांधी जी इस पर विचार करें।"

    जननायक जनता पार्टी (JJP) दुष्यंत चौटाला की पार्टी है। हालांकि, हरियाणा में गठबंधन पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

    जानकारी

    दिल्ली में 12 मई को होगी वोटिंग

    दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में वोट डाले जाएंगे। सभी सातों सीटों पर 12 मई को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    दिल्ली

    अब स्कूल एडमिशन की होगी होम डिलवरी, घर बैठे ही होगा एडमिशन दिल्ली सरकार
    प्रधानमंत्री मोदी को मिले तोहफे हुए नीलाम, 5 लाख में बिकी प्लेटफॉर्म पर मोदी वाली पेंटिंग देश
    भाजपा का आरोप- लोगों को गुमराह करने के लिए फर्जी कॉल कर रहे केजरीवाल, ऑडियो जारी आम आदमी पार्टी समाचार
    Delhi Nursery Admission 2019: एक साथ मांगी जा रही छह महीने की फीस, पेरेंट्स परेशान शिक्षा

    आम आदमी पार्टी समाचार

    AAP ने भाजपा नेता मनोज तिवारी से मांगा चंदा, बड़ी दिलचस्प है पीछे की कहानी अरविंद केजरीवाल
    राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने की मांग पर AAP में घमासान, अलका का इस्तीफा अरविंद केजरीवाल
    जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ धरने में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल
    केजरीवाल की मौजूदगी में बोले AAP विधायक, कांग्रेस के प्रधानमंत्री को भी दे देंगे समर्थन दिल्ली

    राहुल गांधी

    राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया डरपोक आदमी, दी बहस की चुनौती नरेंद्र मोदी
    लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी का वार, महागठबंधन को बताया महामिलावट नरेंद्र मोदी
    राफेल डील को लेकर राहुल का प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा- मोदी ने खुलेआम सौदेबाजी की राजनीति
    लखनऊ में 9 घंटे के रोड शो के साथ शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी, चुनावी रणनीति तैयार गोरखपुर

    कांग्रेस समाचार

    राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस: सरकार ने जानबूझकर गायब किए राफेल डील के कागजात राहुल गांधी
    बॉलीवुड के दबंग खान होंगे मध्य प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, राहुल-सोनिया का नाम शामिल सोनिया गांधी
    दिल्ली: तीन सांसदों का टिकट काट सकती है भाजपा, नई दिल्ली से लड़ सकते हैं गंभीर दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025