कांग्रेस ने सैम पित्रोदा की चीन संबंधी टिप्पणी से किनारा किया, कहा- ये हमारे विचार नहीं
क्या है खबर?
कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रौदा के "चीन हमारा दुश्मन नहीं" टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है। मामले पर भाजपा लगातार कांग्रेस को घेर रही है।
कांग्रेस के संचार प्रमुख जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, 'सैम पित्रोदा द्वारा चीन पर व्यक्त किए गए कथित विचार निश्चित रूप से कांग्रेस के विचार नहीं हैं। चीन हमारी विदेश नीति, बाह्य सुरक्षा, और आर्थिक क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।'
बयान
जयराम रमेश ने आगे क्या लिखा?
जयराम ने आगे लिखा, 'कांग्रेस ने चीन के प्रति मोदी सरकार के दृष्टिकोण पर बार-बार सवाल उठाए हैं, जिसमें 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से चीन को दी गई क्लीन चिट भी शामिल है। चीन पर हमारा हालिया बयान 28 जनवरी, 2025 को जारी किया गया था। अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद को इस स्थिति पर चर्चा करने और इन चुनौतियों का प्रभावी समाधान निकालने के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त करने का अवसर नहीं दिया जा रहा।'
ट्विटर पोस्ट
जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो जारी कर बयान दिया
श्री सैम पित्रोदा द्वारा चीन पर व्यक्त किए गए कथित विचार निश्चित रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचार नहीं हैं।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) February 17, 2025
चीन हमारी विदेश नीति, बाह्य सुरक्षा, और आर्थिक क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने चीन के प्रति मोदी सरकार के दृष्टिकोण पर बार-बार सवाल… pic.twitter.com/fKd6YNqm5D
विवाद
क्या है सैम पित्रौदा की टिप्पणी को लेकर विवाद?
पित्रो ने समाचार एजेंसी IANS को दिए एक साक्षात्कार में कहा था, "मुझे नहीं पता कि चीन से क्या खतरा है। मुझे लगता है कि इस मुद्दे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, क्योंकि अमेरिका को दुश्मन को परिभाषित करने की आदत है। मेरा मानना है कि सभी देशों के लिए सहयोग करने का समय आ गया है, न की टकराव का। हमें इस पैटर्न को बदलने की जरूरत है। यह मानना कि चीन दुश्मन है, यह ठीक नहीं।"