NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस का चंदा अभियान, लेकिन खुल रहा भाजपा का पेज; जानें कैसे हो गया खेल
    अगली खबर
    कांग्रेस का चंदा अभियान, लेकिन खुल रहा भाजपा का पेज; जानें कैसे हो गया खेल
    अभियान कांग्रेस का और पैसे भाजपा के खाते में

    कांग्रेस का चंदा अभियान, लेकिन खुल रहा भाजपा का पेज; जानें कैसे हो गया खेल

    लेखन महिमा
    Dec 19, 2023
    12:34 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस ने सोमवार को 'डोनेट फॉर देश' चंदा अभियान लॉन्च किया था, लेकिन कुछ ही घंटों में उसके साथ एक बड़ा खेल हो गया।

    अभियान के कांग्रेस के लिंक पर क्लिक करने पर भाजपा का डोनेशन पेज खुलने लगा और कांग्रेस की बजाय भाजपा के पास चंदा पहुंचने लगा।

    कांग्रेस ने भाजपा पर लोगों को भ्रमित करने के आरोप लगाए हैं और कहा कि भाजपा उसके चंदा अभियान से डर गई है।

    मामला

    क्या है पूरा मामला?

    कांग्रेस ने सोमवार को चंदा अभियान की शुरुआत की थी, जिसका नाम 'डोनेट फॉर देश' रखा गया।

    उसने चंदा देने के लिए इसका Donatefordesh.Org नामक लिंक साझा किया, लेकिन कुछ ही घंटों में इस लिंक पर क्लिक करने पर भाजपा का डोनेशन पेज खुलने लगा।

    इसके अलावा इसी से मिलते-चुलते अन्य डोमेन Donatefordesh.Com और Donatefordesh.in को ओपइंडिया नामक एक न्यूज वेबसाइट ने पंजीकृत करा लिया।

    इसके कारण चंदे के लिए कांग्रेस को एक नया लिंक साझा करना पड़ा है।

    गड़बड़ी

    कैसे हुई गड़बड़ी?

    NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने अभियान लॉन्च करने से पहले डोमेन पंजीकृत नहीं करवाया था और इसका फायदा उठाते हुए भाजपा ने इसे अपने नाम से पंजीकृत करवा लिया। इसी कारण Donatefordesh.Org पर क्लिक करने से भाजपा का डोनेशन पेज खुल रहा है।

    इसके अलावा Donatefordesh.Com और Donatefordesh.in डोमेन को 16 दिसंबर को ओपइंडिया ने पंजीकृत करवा लिया था। इससे कांग्रेस के पास अन्य लिंक साझा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

    नया लिंक 

    कांग्रेस ने चंदा देने के लिए साझा किया नया लिंक

    कांग्रेस नेता अजय माकन ने बाद में नया लिंक साझा किया। अब donateinc.in या inc.in पर जाकर पार्टी को चंदा दिया जा सकता है।

    पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के इस अभियान को लॉन्च किया था।

    इस दौरान उन्होंने अपना एक महीने का वेतन दान किया था, जो 1.38 लाख रुपये है।

    रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस का यह अभियान 28 दिसंबर तक ऑनलाइन रहेगा। इसके बाद वह घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा करेगी।

    आरोप 

    कांग्रेस बोली- भाजपा इतनी डर क्यों रही

    मामले में कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा को घेरा है।

    श्रीनेत ने ट्वीट कर कहा, 'निरंकुश सत्ता, सारी संस्थाएं, सारे संसाधन, सबसे ज़्यादा पैसा पास में होने के बावजूद भाजपा इतना डरती क्यों है? कांग्रेस ने डोनेशन कैंपेन शुरू किया तो ना सिर्फ घबरा गये, बल्कि इनके तंत्र ने फर्जी डोमेन बना कर भ्रमित करना भी शुरू कर दिया। वैसे हमारी नकल करने के लिए धन्यवाद, आपका डर देख कर अच्छा लगा!'

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कांग्रेस 28 दिसम्बर, 2023 को अपनी स्थापना के 138 साल पूरे कर रही है, इसलिए पार्टी ने अपने सभी समर्थकों से 138 रुपये, 1,380 रुपये या 13,800 रुपये की राशि चंदे के रूप में देने की अपील की है।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस को 2020-21 में 74 करोड़ रुपये का चंदा मिला था। चुनाव आयोग को दी गई घोषणा के अनुसार, कांग्रेस को चुनावी बॉन्ड के माध्यम से 952.29 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    'सितारे जमीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' जारी, शंकर महादेवन ने दी आवाज  आमिर खान
    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे करेंगे कप्तानी  अंडर-19 क्रिकेट
    दुश्मनों ने देख लिया जब सिंदूर बारूद बनता है तो नतीजा क्या होता है- प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'रेड 2' की रफ्तार, 21वें दिन रहा ऐसा हाल  अजय देवगन

    कांग्रेस समाचार

    राजस्थान में भाजपा की बड़ी जीत, कायम रही सत्ता बदलने की रिवाज राजस्थान
    तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, चंद्रशेखर राव की BRS सत्ता से बेदखल तेलंगाना
    मध्य प्रदेश चुनाव: निवास से केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते हारे, कांग्रेस ने हराया मध्य प्रदेश
    छत्तीसगढ़ चुनावी नतीजे: भाजपा की बड़ी जीत, कांग्रेस के कई दिग्गज हारे भाजपा समाचार

    भाजपा समाचार

    तेलंगाना विधानसभा चुनाव: कामारेड्डी में भाजपा प्रत्याशी का कमाल, KCR और रेवंत रेड्डी को हराया विधानसभा चुनाव नतीजे
    तेलंगाना विधानसभा चुनाव: करीमनगर से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बी संजय कुमार कड़े मुकाबले में हारे तेलंगाना
    मध्य प्रदेश चुनाव: कैलाश विजयवर्गीय की बड़ी जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को 57,000 वोटों से हराया मध्य प्रदेश चुनाव
    छत्तीसगढ़ चुनाव: उपमुख्यमंत्री सिंहदेव समेत बघेल सरकार के कई मंत्री हारे, जानें बड़े नेताओं का हाल भूपेश बघेल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025