Page Loader
उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए होगा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन, सूची भेजी
उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में मिलकर लड़ेगी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (तस्वीर: एक्स/@JaikyYadav16)

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए होगा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन, सूची भेजी

लेखन गजेंद्र
Sep 16, 2024
01:39 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी कर रही हैं। संभावना है कि चुनाव कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) साथ मिलकर लड़ सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "हम मिलकर लड़ेंगे। हमने 5 सीटों का प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व को दिया है। केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा...। हम मिलकर लड़ेंगे और 10 की 10 सीटों पर भाजपा को जमीदोंज करेंगे, हराएंगे।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले अजय राय

चुनाव

किन 10 सीटों पर होना है चुनाव

उत्तर प्रदेश की जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होना है, उसमें करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर विधानसभा सीट शामिल हैं। इन सीटों पर 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा, राष्ट्रीय लोकदल (RLD) और समाजवादी पार्टी के 10 विधायकों ने जीत दर्ज की थी। ये सभी विधायक लोकसभा चुनाव 2024 में उतरे थे और जीत दर्ज की थी, जिसके बाद इनको खाली घोषित किया गया। चुनाव आयोग जल्द ही उपचुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।