Page Loader
राजस्थानः बसपा उम्मीदवार का विवादित बयान, कहा- पत्थर का जवाब AK-47 से देता हूं

राजस्थानः बसपा उम्मीदवार का विवादित बयान, कहा- पत्थर का जवाब AK-47 से देता हूं

Jan 13, 2019
09:28 am

क्या है खबर?

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के बेटे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता जगत सिंह ने विवादित बयान दिया है। राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार सिंह ने अपने विवादित बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जिक्र किया। सिंह ने कहा कि वे पत्थर का जवाब AK-47 से देते हैं। उनके बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं उन्होंने अपने बयान में क्या कहा।

बयान

क्या है जगत सिंह का बयान

जगत सिंह कह रहे हैं, "मैं पीछे नहीं हटूंगा। गोली चलेगी तो पहली गोली मेरे सीने में लगेगी। पत्थर का जवाब AK-47 के साथ करता हूं मैं। तो आ जाओ अशोक जी, आ जाओ मोदी जी, आ जाओ वसुंधरा जी, सबको पेटी पैक करके भेजूंगा।"

ट्विटर पोस्ट

जगत सिंह के बयान का वीडियो

मतदान

रामगढ़ सीट पर 28 जनवरी को होगा मतदान

राजस्थान में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए थे। इस दौरान रामगढ़ विधानसभा सीट पर उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद इस सीट पर होने वाला चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अब इस सीट पर 28 जनवरी को वोटिंग होगी और 31 जनवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि फिलहाल राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं।