Loading...
पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, बीएल संतोष का ऐलान
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है

पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, बीएल संतोष का ऐलान

Aug 24, 2026
08:00 pm

क्या है खबर?

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी राजनीतिक बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) से गठबंधन की चर्चाओं के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने सोमवार को साफ कर दिया कि पार्टी राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। अपने दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे के पहले दिन उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया।

बयान

संतोष ने क्या दिया बयान?

पंजाब के 2 दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर पहुंचे महासचिव संतोष ने पटियाला में आयोजित पहली जोनल बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल कर राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।"

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अब सारा ध्यान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने पर होना चाहिए।

कार्यक्रम

2 दिवसीय 'मिशन पंजाब' का कार्यक्रम

पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों और सह-प्रभारी सरदार नरेंद्र सिंह रैना द्वारा मोहाली हवाई अड्डे पर स्वागत किए जाने के बाद संतोष ने बैठकों का दौर शुरू किया।

इसके बाद सोमवार को उन्होंने पटियाला और बठिंडा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक और जोनल बैठकों की अध्यक्षता की।

वह मंगलवार को लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में बैठकें करेंगे।

इसी तरह अमृतसर दौरे पर राज्य के सभी प्रदेश महासचिवों के साथ अलग रणनीति बैठक भी तय की गई है।

ADVERTISEMENT