Loading...
शहजाद पूनावाला ने भाजपा को दूसरी बार पत्र लिखा, इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी को दूसरी बार पत्र लिखकर पदमुक्त करने का आग्रह किया

शहजाद पूनावाला ने भाजपा को दूसरी बार पत्र लिखा, इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया

लेखन गजेंद्र
Aug 17, 2026
12:45 pm

क्या है खबर?

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने वाले शहजाद पूनावाला का इस्तीफा अभी तक पार्टी ने स्वीकार नहीं किया है, जिसके बाद पूनावाला ने एक बार फिर पत्र लिखकर आग्रह किया है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को लिखे पत्र में कहा कि उनका इस्तीफा पार्टी ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और फैसले पर पुनर्विचार कहा था। उन्होंने लिखा कि लंबे और गहन विचार-विमर्श के बाद उन्होंने पार्टी कार्यों से मुक्त होने का निर्णय लिया है।

पत्र

निजी क्षेत्र में प्रवेश कर रहा हूं, लेकिन विचारों का समर्थन करता रहूंगा- पूनावाला

पूनावाला ने अपने पत्र में लिखा कि वह आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण भले ही निजी क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन वह पार्टी के विचारों से जुड़े रहेंगे।

उन्होंने लिखा कि विकसित भारत और भारत को महान बनाने के मिशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और अधिक जोश और जुनून के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने पिछले 5 साल में पार्टी द्वारा मौका दिए जाने का आभार जताया है।

ट्विटर पोस्ट

पूनावाला का पत्र

ADVERTISEMENT