Loading...
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की सोशल मीडिया टीम से अमित मालवीय बाहर, दीपक म्हस्के को जिम्मेदारी
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की सोशल मीडिया टीम से अमित मालवीय बाहर, दीपक म्हस्के को जिम्मेदारी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की सोशल मीडिया टीम से अमित मालवीय बाहर, दीपक म्हस्के को जिम्मेदारी

लेखन गजेंद्र
Aug 17, 2026
04:47 pm

क्या है खबर?

भाजपा ने सोमवार को बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है, जिसमें उसने अपने सूचना प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय को जिम्मेदारी से हटा दिया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मालवीय की जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मालवीय, जो एक दशक से अधिक समय से भाजपा के राष्ट्रीय IT प्रकोष्ठ के प्रमुख का पद देख रहे थे। वह पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी भी थे, जहां भाजपा ने ऐतिहासिक विजय पाई है।

टीम

4 नेताओं को सह-संयोजक बनाया गया

भाजपा के सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक म्हस्के को बनाया गया है। उनके अलावा 4 अन्य लोगों को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

महाराष्ट्र की प्रीति गांधी, दिल्ली के शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड के आलोक भट्ट और हरियाणा के अरुण यादव को सह-संयोजक बनाया गया है।

मीडिया संजोयक की जिम्मेदारी अनिल बलूनी को दी गई है। उनकी टीम में आशीष उषा, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव शामिल हैं।

ट्विटर पोस्ट

भाजपा की नई टीम की घोषणा

ADVERTISEMENT

बदलाव

क्या जंतर-मंतर प्रदर्शन में सरकार की विफलता बना मालवीय को हटाने का कारण

मालवीय पिछले 10 साल से अधिक समय से भाजपा का राष्ट्रीय IT और सोशल मीडिया प्रकोष्ठ संभाल रहे थे। उनकी जिम्मेदारी में भाजपा ने सोशल मीडिया में एक अलग माहौल बनाया था।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को काउंटर करने में भाजपा IT प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया पूरी तरह से विफल साबित हुआ।

इसके अलावा, कांग्रेस के हमलों से भी भाजपा का सोशल मीडिया निपटने में कमजोर दिख रहा था।

ADVERTISEMENT