NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 67 उम्मीदवारों की सूची, मुख्यमंत्री की सीट बदली
    अगली खबर
    हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 67 उम्मीदवारों की सूची, मुख्यमंत्री की सीट बदली
    हरियाणा में चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची (तस्वीर: एक्स/@NayabSainiBJP)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 67 उम्मीदवारों की सूची, मुख्यमंत्री की सीट बदली

    लेखन Manoj Panchal
    Sep 04, 2024
    08:36 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

    इस सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सीट में बदलाव हुआ है। वे इस बार लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल वे करनाल सीट से विधायक हैं।

    हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव लड़ेंगे।

    उम्मीदवार

    पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ी को बनाया उम्मीदवार

    इस सूची में भाजपा ने 8 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है।

    भाजपा ने पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा को भी मेहम सीट से मैदान में उतारा है।

    पिछले लोकसभा चुनाव में टिकट काटने के बाद पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

    दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) से भाजपा में शामिल हुए रामकुमार गौतम को सफीदों, देवेंद्र बबली को टोहाना और अनूप धानक को उकलाना से टिकट मिला है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें सूची

    BJP releases its first list of 67 candidates for the upcoming Haryana Assembly elections.

    CM Nayab Singh Saini to contest from Ladwa, Gian Chand Gupta from Panchkula, Anil Vij from Ambala Cantt., Kanwar Pal Gurjar from Jagadhri, Sunita Duggal from Ratia, Bhavya Bishnoi from… pic.twitter.com/iBvdwdabLX

    — ANI (@ANI) September 4, 2024

    कार्यक्रम

    हरियाणा में कब होने हैं चुनाव?

    हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना होनी है।

    पहले यहां 1 अक्टूबर को मतदान होना था और 4 अक्टूबर को मतगणना होनी थी, लेकिन भाजपा ने छुट्टियों का हवाला देकर तारीख बदलने की मांग की थी।

    दरअसल, 28-29 सितंबर को शनिवार-रविवार, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 3 को अग्रसेन जयंती की छुट्टी है। ऐसे में संभावना थी कि लोग छुट्टियों में बाहर घूमने चले जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने भारतीय मूल के व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर ऑस्ट्रेलिया
    दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री 2' से किया किनारा, निर्देशक अनीस बज्मी ने की पुष्टि दिलजीत दोसांझ
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद, क्या टैरिफ की समस्या हल होगी? अमेरिका
    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत  मानसून

    हरियाणा

    लोकसभा चुनाव: छठवें चरण का मतदान खत्म, जानें किस राज्य में कितने प्रतिशत वोट पड़े लोकसभा चुनाव
    हरियाणा: पानीपत में पुल का भारी-भरकम पाइप वाहनों पर गिरा, 4 घायल पानीपत
    गुरूग्राम में रात के समय नहीं रोकी जाएंगी गाड़ियां, वाहनों के चालान काटने पर मनाही गुरूग्राम
    पेट्रोल-डीजल: 2 जून के लिए जारी हुए नए दाम, कितना हुआ बदलाव?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    भाजपा समाचार

    राज्यसभा में भाजपा के सांसदों की संख्या गिरकर 86 हुई, जानिए क्या है इसके मायने राज्यसभा
    उत्तर प्रदेश भाजपा में सब ठीक नहीं? केशव मौर्य-नड्डा की मुलाकात, उपचुनाव से पहले बढ़ी हलचल  उत्तर प्रदेश
    पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी बोले- बंद करो सबका साथ-सबका विकास सुवेंदु अधिकारी
    उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव में भाजपा को क्यों लगा झटका? रिपोर्ट में सामने आई ये वजहें उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025