Page Loader
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तीसरी सूची जारी की, 29 उम्मीदवारों की घोषणा
भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की (फाइल तस्वीर: एक्स/@YudhvirSethiBJP)

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तीसरी सूची जारी की, 29 उम्मीदवारों की घोषणा

लेखन गजेंद्र
Aug 27, 2024
04:18 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। सूची में दूसरे और तीसरे चरण के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। भाजपा ने दूसरे चरण में 10 और तीसरे चरण में 19 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इससे पहले भाजपा अपनी 2 सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा के अंदरखाने काफी बवाल शुरू हो गया था, जिसके बाद पार्टी ने उसे वापस लिया था।

उम्मीदवार

उम्मीदवार बदले गए

भाजपा की तीसरी सूची में उम्मीदवारों के नाम बदले गए हैं। श्री माता वैष्णों देवी विधानसभा सीट से बलदेव राज शर्मा को टिकट दिया गया है, जबकि पहले वापस हुई सूची में यहां से रोहित दुबे को टिकट मिला था। पहली सूची में भाजपा ने 44 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे, लेकिन नाराजगी के बाद इसे वापस ले लिया गया, फिर दूसरी सूची 15 उम्मीदवारों के नाम के साथ जारी हुई। भाजपा 45 प्रतिशत उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

ट्विटर पोस्ट

भाजपा ने जारी की तीसरी सूची