Page Loader
भाजपा के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
भाजपा के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन (तस्वीर: ट्विटर/@AIRNewsHindi)

भाजपा के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

लेखन गजेंद्र
Jun 26, 2023
11:38 am

क्या है खबर?

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सोमवार सुबह 4ः30 बजे दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को आगरा लाया जाएगा। इसके बाद उनके अंतिम संस्कार के बारे में निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि आगरा में भाजपा और पूर्व में जनसंघ की जड़े जमाने का श्रेय हरद्वार दुबे को ही जाता है।

निधन

1989 में भाजपा के टिकट पर जीते थे आगरा छावनी का चुनाव

दुबे का जन्म 1 जुलाई, 1949 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हुसैनाबाद में हुआ था। उन्होंने आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में संगठन मंत्री के रूप में काम किया था। आगरा की अजंता कॉलोनी में उनका स्थायी आवास है। उन्होंने 1989 में आगरा छावनी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ कृष्णवीर सिंह कौशल को हराया था। तमाम भाजपा नेताओं ने उनकी मौत पर दुख जताया और उनको श्रद्धांजलि दी।