LOADING...
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक पर विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगी, विवाद बढ़ा
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक पर विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगी

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक पर विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगी, विवाद बढ़ा

लेखन गजेंद्र
Apr 01, 2026
12:20 pm

क्या है खबर?

भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने ओडिशा के लोकप्रिय नेता और पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर माफी मांग ली है। उन्होंने बुधवार को एक्स पर लिखा कि उन्होंने बीजू पटनायक को लेकर जो संदर्भ दिया था, उसका गलत अर्थ निकाला गया है। उन्होंने टिप्पणी को व्यक्तिगत बताते हुए कहा कि 'बीजू बाबू' का कद हमेशा ऊंचा रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी टिप्पणी से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह क्षमा चाहते हैं।

माफी

नेहरू के ऊपर विचार को बीजू बाबू के ऊपर समझा गया- दुबे

दुबे ने बयान में लिखा कि पिछले हफ्ते मैने नेहरु गांधी परिवार के कारनामों के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भारत के अग्रणी नेता बीजू पटनायक के संदर्भ में मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया, यह वक्तव्य मेरा व्यक्तिगत है। उन्होंने लिखा, 'नेहरुजी के ऊपर उनके विचार को बीजू बाबू के ऊपर समझा गया, बीजू बाबू हमेशा ऊंचे कद के राजनेता रहे है और रहेंगे, मेरे वक्तव्य से भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं बेशर्त क्षमा चाहता हूं।'

विवाद

क्या है मामला?

झारखंड के गोड्डा से सांसद दुबे ने पिछले दिनों बयान दिया था कि भारत-चीन युद्ध के दौरान ओडिशा के तत्कालीन मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के बीच की कड़ी थे। इस बयान से ओडिशा की राजनीति में भूचाल आ गया। बीजू जनता दल (BJD) के सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया। BJD सांसद सस्मित पात्रा ने दुबे की अध्यक्षता वाली संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संसदीय समिति से इस्तीफा दे दिया।

Advertisement

विवाद

नवीन पटनायक ने दुबे को मानसिक रोगी कहा, भाजपा ने भी फटकारा

बयान को लेकर बीजू पटनायक के बेटे, BJD प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुबे के बयान को अपमानजनक बताते हुए कहा कि दुबे को मानसिक डॉक्टर की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि चीन युद्ध के समय नेहरू ने बीजू पटनायक को दिल्ली में अपने ऑफिस के पास जगह दी थी ताकि वे रणनीति बनाने में मदद कर सकें। ओडिशा से भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा ने भी दुबे के बयान को अज्ञानतापूर्ण, अशोभनीय और अस्वीकार्य बताया।

Advertisement