LOADING...
राजस्थान: भाजपा विधायक पर 10 महीने में दूसरी बार लगा रेप का आरोप
भाजपा विधायक प्रताप भील पर दूसरी बार रेप का आरोप

राजस्थान: भाजपा विधायक पर 10 महीने में दूसरी बार लगा रेप का आरोप

Nov 18, 2021
02:05 pm

क्या है खबर?

राजस्थान में भाजपा के विधायक प्रताप भील पर 10 महीने में दूसरी बार रेप का आरोप लगा है। दोनों ही मामलों में आरोपी विधायक ने पीड़ित महिलाओं को शादी करने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर रेप किया। विधायक ने सभी आरोपों से इनकार किया है। विधायक को अभी किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया है और एक मामले में उसके खिलाफ अपराध जांच विभाग (CID) जांच कर रहा है।

ताजा मामला

पहले नौकरी और फिर शादी का वादा करके किया रेप

राजस्थान के गोगुंदा से विधायक प्रताप भील पर लगे रेप के नए आरोप में पीड़ित महिला ने अंबामाता के पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि भील ने सबसे पहले नौकरी दिलाने का वादा करके उसके साथ रेप किया। उसने कहा कि इसके बाद भील ने शादी करने का वादा करके कई बार उसका रेप किया। मामले में भील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पहला मामला

फरवरी में भी भील पर लगा था रेप का आरोप

भील पर फरवरी में भी ऐसा ही आरोप लगा था। इस मामले में मध्य प्रदेश के नीमच की रहने वाली पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि वो तीन-चार साल पहले एक कार्यक्रम में भील से मिली थी और एक ही समुदाय से होने के कारण जल्द ही दोनों में दोस्ती हो गई। पीड़िता अपने पति से अलग रह रही थी और भील ने भी उससे अपनी पत्नी से अलग होने का दावा किया था।

Advertisement

आरोप

शादी का वादा करके विधायक ने बनाए संबंध

महिला की शिकायत के अनुसार, भील पर भरोसा करते हुए उसने उसका शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और विधायक ने उसे जल्द ही अपने परिवार से मिलाने का वादा किया। हालांकि उदयपुर लाने के बाद विधायक उसे गोगुंदा की जगह सुखेर स्थित अपने फ्लैट पर ले गया जहां दोनों एक रात के लिए रुके और दोनों में शारीरिक संबंध बने। हालांकि इसके बाद विधायक ने उसे अपने परिवार से नहीं मिलाया।

Advertisement

आरोप

महिला का आरोप- विधायक ने कई बार किया रेप

महिला का आरोप है कि विधायक ने अन्य कई मौकों पर भी उसका रेप किया। उसने कहा कि उसने विधायक को संबंध बनाने की इजाजत दी क्योंकि उसे लगा कि वह उससे शादी करेगा। हालांकि कुछ समय बाद विधायक इस वादे से मुकरने लगा जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। विधायक का मामला होने के कारण इस मामले की जांच CID को सौंपी गई। जांच के दौरान विधायक रेप के आरोपों से इनकार करता रहा है।

Advertisement