NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा चुनाव: चार राज्यों में जीत सकती है भाजपा, पंजाब में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार- सर्वे
    अगली खबर
    विधानसभा चुनाव: चार राज्यों में जीत सकती है भाजपा, पंजाब में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार- सर्वे
    चार राज्यों में विधानसभा चुनाव जीत सकती है भाजपा

    विधानसभा चुनाव: चार राज्यों में जीत सकती है भाजपा, पंजाब में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार- सर्वे

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 09, 2021
    11:50 am

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा फिर से जीत हासिल कर इन राज्यों में दोबारा अपनी सरकार बना सकती है, जबकि पंजाब में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है।

    ABP C-Voter के सर्वे में यह अनुमान लगाया गया है।

    सर्वे में सामने आया है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में सबसे बड़ी, गोवा में दूसरी और उत्तराखंड में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है।

    सर्वे

    उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिल सकते हैं 41 प्रतिशत वोट

    ABP C-Voter के पिछले महीने के सर्वे में भी ऐसे ही नतीजे सामने आए थे।

    ताजा सर्वे में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को 41.3 प्रतिशत, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 32 प्रतिशत, बसपा को 15 प्रतिशत, कांग्रेस और अन्य को 6-6 प्रतिशत वोट हासिल हो सकते हैं।

    सीटों के बारे में अनुमान है कि भाजपा को 241-249, सपा को 130-138, बसपा को 15-19 और कांग्रेस को 3-7 सीटें मिल सकती हैं।

    विधानसभा चुनाव

    पंजाब में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

    सर्वे में बताया गया है कि पंजाब में त्रिकोणीय मुकाबला होगा और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा सीटें जीत सकती हैं। आम आदमी पार्टी को अगले साल होने वाले चुनावों में 36 प्रतिशत, कांग्रेस को 32 प्रतिशत और शिरोमणि अकाली दल को 22 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

    आम आदमी पार्टी 49-55, कांग्रेस 30-47, अकाली दल 17-25 सीटें अपने नाम कर सकती हैं और भाजपा और अन्य के हिस्से में 1-2 सीटें जाएंगी।

    सर्वे

    उत्तराखंड में सत्ता बरकरार रख सकती है भाजपा

    भाजपा उत्तराखंड में भी अपनी सत्ता बरकरार रखती नजर आ रही है।

    सर्वे से पता चला है कि विधानसभा चुनावों में भाजपा को सबसे ज्यादा 45 फीसदी, कांग्रेस को 34 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 15 फीसदी और अन्यों को 6 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

    भाजपा को 42-46, कांग्रेस को 21-25 और आम आदमी पार्टी को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान है। 0-2 सीटें अन्य के खाते में जा सकती है।

    सर्वे

    गोवा में भाजपा को मिल सकती है 24 से 28 सीटें

    ताजा सर्वे के अनुसार, गोवा में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाती नजर आ रही है।

    40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 24 से 28 सीटें मिल सकती हैं और उसके हिस्से में 38 प्रतिशत वोट आ सकते हैं।

    आम आदमी पार्टी 23 प्रतिशत वोटों के साथ 3-7 सीटें अपने नाम कर सकती है। कांग्रेस को 18 प्रतिशत वोट और 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है।

    पिछले चुनाव में कांग्रेस यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

    सर्वे

    मणिपुर में भाजपा बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी

    मणिपुर विधानसभा चुनाव को लेकर सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि यहां भी भाजपा को सबसे ज्यादा वोट और सीटें मिल सकती हैं।

    मणिपुर में भाजपा को सबसे ज्यादा 18-22, क्षेत्रीय पार्टी नागा पीपल्स फ्रंट को 4-8, कांग्रेस को 18-22 और अन्य को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है। यहां सरकार बनाने के लिए 31 सीटों की जरूरत होगी।

    वोट शेयर के मामले में 36 प्रतिशत के साथ भाजपा सबसे आगे रह सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    उत्तर प्रदेश
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    पंजाब

    पंजाब में प्रवेश के लिए सोमवार से फुल वैक्सीनेशन या कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य हिमाचल प्रदेश
    नेटफ्लिक्स की सीरीज में रणदीप हुड्डा निभाएंगे ड्रग माफिया का किरदार- रिपोर्ट नेटफ्लिक्स
    मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ेंगे पंजाब विधानसभा चुनाव- कांग्रेस कांग्रेस समाचार
    विवादित बयान मामला: जरूरत पड़ी तो सिद्धू के सलाहकारों को हटाएगी कांग्रेस- हरीश रावत जम्मू-कश्मीर

    उत्तर प्रदेश

    नोएडा: ऑर्डर देने में देरी करने पर स्विगी डिलीवरी बॉय ने रेस्त्रां मालिक को मारी गोली नोएडा
    उत्तर प्रदेश: पंचायत चुनावों के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को दिया गया मुआवजा योगी आदित्यनाथ
    छत्तीसगढ: मुख्यमंत्री के पिता के खिलाफ FIR दर्ज, भूपेश बघेल बोले- कानून से ऊपर कोई नहीं छत्तीसगढ़
    किसानों ने महापंचायत में दिखाई ताकत, कहा, कानून वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन किसान आंदोलन

    कांग्रेस समाचार

    सोनिया गांधी ने की 19 विपक्षी दलों के साथ बैठक, कहा- बनानी होगी व्यवस्थित योजना ममता बनर्जी
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अनबन के बीच आज राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़
    बिहार: उद्घाटन के दिन रोड पर मिली दरारें, गड्ढे के पानी में तैर रही थीं मछलियां बिहार
    राष्ट्रीय दलों को 2019-20 में अज्ञात स्त्रोतों से मिला ​​3,377 करोड़ रुपये का चंदा- ADR भाजपा समाचार

    भाजपा समाचार

    उत्तर प्रदेश: लगभग 8,500 एनकाउंटरों में 3,300 बदमाशों पर चली गोली, 146 की मौत योगी आदित्यनाथ
    जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले में तीन वर्षीय बच्चे की मौत जम्मू-कश्मीर
    उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में भाजपा विधायक उमेश मलिक के काफिले पर हमला, बाल-बाल बची जान उत्तर प्रदेश
    महंगाई के सवाल पर बोले भाजपा नेता- अफगानिस्तान चले जाओ, वहां पेट्रोल भरवाने वाला कोई नहीं अफगानिस्तान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025